एसपी बालासुब्रमण्यम के गाने आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं। देशभर में उनके लाखों फैंस हैं, जिन्हें उनके गाए गाने सुनना अच्छा लगता है। हाल ही में दिवंगत सिंगर के बेटे एसपी कल्याण चरण ने तेलुगु फिल्म 'कीड़ा कोला' के निर्माता और इसके संगीतकार के खिलाफ कथित तौर पर बिना अनुमति के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डीपफेक तकनीक के जरिए उनके पिता की आवाज का इस्तेमाल करने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।
Suhani Bhatnagar Death: सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने जताया शोक, साझा किया भावुक नोट
2 of 5
एसपी चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
चरण की ओर से 14 फरवरी को जारी किए गए बयान में कहा गया है कि एसपीबी को मिले प्यार और सम्मान का उनका परिवार हमेशा ऋणी रहेगा। हालांकि, जब परिवार की जानकारी या सहमति के बिना किसी भी प्रकार का व्यावसायिक लाभ उठाया जाता है तो वे निराशा महसूस करते हैं।
3 of 5
एसपी चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
नोट में चरण ने संगीतकार एआर रहमान का भी जिक्र किया गया है। बयान में कहा गया है कि मुझे लगता है कि ऐसा करने का एक वैध तरीका होता है। किसी भी तकनीक से मानवता को लाभ होना चाहिए न कि आजीविका पर प्रभाव पड़ना चाहिए। मुझे अच्छा लगा कि यह उन परिवारों के पास जाने का एक शानदार मौका है और इससे गायकों की विरासत भी जारी है।'' चरण ने विशेष रूप से कहा कि एआर रहमान ने अपने गाने में एआई का इस्तेमाल किया, लेकिन यह भी सुनिश्चित किया कि उन्हें क्रेडिट मिले।
4 of 5
एसपी चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाल ही में रजनीकांत की फिल्म 'लाल सलाम' में दिवंगत गायक बंबा बाक्या और शाहुल हमीद को 'थिमिरी येज़ुदा' गाने के लिए प्लेबैक सिंगर के रूप में श्रेय दिया गया था। इसके लिए रहमान कि टीम ने परिवारों से अनुमति ली और इसी अनुसार पैसे भी उन्हें दिए।
5 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम के साथ एसपी चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
चरण ने जारी बयान में दावा किया कि 'कीड़ा कोला' के संगीतकार विवेक सागर ने यूट्यूब और स्पॉटिफाई प्लेटफॉर्म 'परमिट रूम' के साथ एक साक्षात्कार के दौरान स्वीकार किया था कि बालासुब्रमण्यम की आवाज को फिर से बनाने के लिए उनके द्वारा एआई और डीपफेक तकनीकों का इस्तेमाल किया गया था।चरण ने बताया है कि उन्होंने 18 जनवरी को निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें माफी, मुआवजा, रॉयल्टी का एक हिस्सा और मामले को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के लिए आमने- सामने चर्चा करने की मांग की गई थी। हालांकि, उन्होंने बयान में कहा है कि नोटिस के जवाब से उन्हें निराशा हुई है।
Bollywood singers: बचपन में आर्थिक तंगी झेल चुके हैं ये गायक, आज चला रहे हैं अपनी सुरीली आवाज का जादू