सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्या ने साल 2021 में तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने साल 2017 में शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था, लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं टिक सका। साल 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद अभिनेत्री ने अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत के दौरान कहा था कि जीवन के लिए उनके द्वारा बनाई गईं सभी योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं। अब उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री तलाक को लेकर बात करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
मेरी सभी योजनाएं धवस्त हो गईं- सामंथा
अभिनेत्री ने कहा, "मेरा मतलब है, 2021 में मेरे निजी जीवन में जो कुछ भी हुआ है, उसे लेकर वास्तव में मुझे कोई उम्मीद नहीं थी। मेरी सभी सावधानीपूर्वक बनाई गई योजनाएं ध्वस्त हो गई हैं, इसलिए मुझे कोई उम्मीद नहीं है। भविष्य में मेरे लिए जो कुछ भी है, मैं उसके लिए तैयार हूं। मैं बस इतना जानती हूं कि मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी।"
3 of 5
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
'महिलाओं को बहुत अधिक आलोचना सहनी पड़ती हैं'
हाल ही में, अभिनेत्री ने तलाकं के बाद एक महिला को झेलने वाली परिस्थितियों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा,"दुर्भाग्य से, हम एंक ऐसे समाज में रहते हैं, जो प्रकृति में इतना पितृसत्तात्मक है कि जब भी कुछ गलत होता है, तो एक महिला को बहुत अधिक आलोचना और बहुत अधिक शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है, न केवल ऑनलाइन, बल्कि वास्तविक जीवन में भी।"
Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल हुआ शुरू, सोनम बाजवा भी आएंगी नजर
4 of 5
सामंथा रूथ प्रभु
- फोटो : इंस्टाग्राम@samantharuthprabhuoffl
मेरे बारे में झूठी बातें फैलाई गईं- सामंथा
अभिनेत्री ने तलाक के बाद हुई आलोचनाओं को लेकर कहा, "मेरे बारे में बहुत सी ऐसी बातें कही गईं जो बिल्कुल झूठ थीं। मुझे याद है कि जब चीजें वास्तव में बहुत खराब थीं। मेरे खिलाफ पूरी तरह से झूठ फैलाए जा रहे थे, तब मैंने खुद से यह बातचीत की थी। कई बार ऐसा हुआ जब मैं सामने आकर कहना चाहती थी कि यह सच नहीं है, मैं आपको सच बताती हूं।"
पंजाब की 'ऐश्वर्या' के नाम से मशहूर हैं हिमांशी खुराना
5 of 5
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamnagarjuna
शोभिता के साथ दूसरी शादी करने वाले हैं नागा चैतन्या
सामंथा से तलाक के बाद, नागा चैतन्य अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों प्रेमी जोड़े ने अगस्त में सगाई की थी और अब 4 दिसंबर को अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करने वाले हैं। चैतन्य ने इस साल अगस्त में सगाई करने से पहले दो साल तक शोभिता को डेट किया था। दोनों इस दौरान अक्सर एक दूसरे के साथ देखे गए।
Housefull 5: ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल हुआ शुरू, सोनम बाजवा भी आएंगी नजर