ग्लोबल साउथ इंडियन सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। राम चरण की एक के बाद एक 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। राम चरण की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं राम चरण की आगामी फिल्मों की लिस्ट के बारे में पूरी जानकारी।
2 of 7
गेम चेंजर 10 जनवरी को रिलीज होगी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
गेम चेंजर
सबसे बात करते हैं राम चरण की फिल्म गेम चेंजर की। इस फिल्म का निर्देशक शंकर ने किया है। इस फिल्म में पहली बार राम के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएगी। इस फिल्म में राम चरण डबल किरदारों में नजर आएंगे। यह पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म इस साल 10 जनवरी को रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, फिल्म गेम चेंजर का ट्रेलर भी आज रिलीज होने वाला है, जिसे लेकर प्रशंसकों में काफी उत्साह है।
3 of 7
आरसी 16 में जान्हवी कपूर के साथ नजर आएगी जोड़ी
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
आरसी 16
जाह्नवी कपूर और राम चरण की फिल्म 'आरसी 16' भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में पहली बार जान्हवी और राम की जोड़ी नजर आएगी, जो साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के प्रशंसकों के लिए खास है।
4 of 7
आरसी 17 का निर्देशन सुकुमार करेंगे
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
आरसी 17
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण की साउथ के जाने-माने निर्देशक सुकुमार के साथ फिल्म करने वाले हैं। इस फिल्म में राम के अपोजिट कौन सी अभिनेत्री नजर आएंगी, यह अभी तक तय नहीं हो पाया है।
Shah Rukh Khan: किंग खान ने सॉफ्ट ड्रिंक-स्मोकिंग को लेकर कही यह खास बात? बोले- यह लोगों को जहर दे रहा है...
5 of 7
आरआरआर 2 में भी नजर आएंगे राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
आरआरआर 2
आरआरआर को रिलीज के बाद आपार सफलता हासिल हुई, जो हर एक अभिनेता की मन की इच्छा होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राम चरण फिल्म 'आरआरआर' के दूसरे पार्ट में भी नजर आ सकते हैं। राम चरण का फिल्म 'आरआरआर 2' में अहम किरदार में नजर आएंगे।
Athiya Shetty: अथिया शेट्टी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पति केएल राहुल के साथ हाथ में हाथ डाले नजर आईं अभिनेत्री