फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shahid kapoor posted about upcoming series farzi 2 and his character sunny

शाहिद कपूर : एक्टर ने शेयर की ‘फर्जी 2’ की बीटीएस तस्वीरें, भावुक होकर लिखा- सनी मेरे भीतर बसा हुआ है

Thu, 15 Oct 2026 02:14 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

Shahid kapoor Post On Farzi: शाहिद कपूर की डेब्यू सीरीज ‘फर्जी’ का दूसरा पार्ट भी जल्द रिलीज होगा। गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक्टर ने अपने और सीरीज में अपने किरदार के बीच सामान्यता बताई। जानें क्या लिखा…

विज्ञापन
Shahid kapoor posted about upcoming series farzi 2 and his character sunny
शाहिद कपूर सीरीज 'फर्जी' में - फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor

विस्तार

अभिनेता शाहिद कपूर की सीरीज ‘फर्जी 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की जानकारी एक्टर ने बातचीत के दौरान दी। इसके साथ ही अपने किरदार सनी के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सेट से बीटीएस तस्वीरें साझा कीं। 

विज्ञापन


क्या है शाहिद का पोस्ट 
शाहिद कपूर ने ‘फर्जी 2’ की शूटिंग के दौरान ली गईं कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इन फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, ‘फर्जी 2 की शूटिंग जैसे-जैसे समाप्त हो रही है, मुझे बस यही याद आ रहा है कि सनी मेरे भीतर कितना बसा हुआ है। मैं वही हूं और वह मैं हूं। हम दोनों ने मुंबई की गलियों में एक ऐसे बच्चे के रूप में शुरुआत की थी जिसके दिल में दुनिया को यह बताने की आग थी। मुझे देखो। मैं एक कलाकार हूं।’

विज्ञापन
Trending Videos

Shahid kapoor posted about upcoming series farzi 2 and his character sunny
शाहिद कपूर सीरीज 'फर्जी' में - फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor

क्या थी फर्जी के पहले भाग की कहानी? 

  • फर्जी का पहला सीजन प्राइम वीडियो पर फरवरी 2023 में प्रीमियर हुआ था। 
  • यह सीरीज 8 एपिसोड्स की थी।
  •  इस सीरीज से शाहिद कपूर ने पहला ओटीटी डेब्यू किया था। 
  • इसमें सनी नाम के एक छोटे-मोटे कलाकार की कहानी दिखाई गई है, जो नकली मुद्रा के एक बड़े घोटाले में शामिल हो जाता है। 
  • कलाकारों में विजय सेतुपति, राशी खन्ना, के के मेनन, भुवन अरोड़ा, रेजिना कैसेंड्रा और अमोल पालेकर प्रमुख भूमिकाओं में थे।
विज्ञापन

Shahid kapoor posted about upcoming series farzi 2 and his character sunny
शाहिद कपूर सीरीज 'फर्जी' में - फोटो : इंस्टाग्राम- @shahidkapoor

भुवन अरोड़ा ने बयां की थी खुशी
बीते दिनों अभिनेता भुवन अरोड़ा ने 'फर्जी 2' को लेकर अपनी खुशी जताई थी। उन्होंने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू मेंं कहा कि वह इस सीरीज में वापस लौटने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने बताया, 'मैं 'फर्जी 2' को लेकर बहुत उत्साहित हूं। हमारे हिस्से की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। यह पहले से बड़ा, बेहतर और शानदार है और इस बार पागलपन भी निश्चित तौर पर ज्यादा होगा। मैं खुद को इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर काफी लकी महसूस करता हूं।' भुवन ने इसमें फिरोज का किरदार निभाया था, जो सनी यानी शाहिद कपूर का करीबी दोस्त और नकली नोटों के कारोबार में उसका साथी होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed