साउथ फिल्मों में रजनीकांत बस एक अभिनेता नहीं हैं, वह एक जादू हैं, जो 74 साल के होने के बावजूद भी एक्शन से भरी फिल्में कर रहे हैं। हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘कुली’ रिलीज हुई, यह फिल्म अब तक 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। जानिए, आज यानी 13वें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है।
2 of 5
रजनीकांत की फिल्म 'कुली'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
13वें दिन ‘कुली’ का कलेक्शन
अब तक प्राप्त शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ‘कुली’ ने 13वें दिन 1.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 262.47 करोड़ रुपये हो चुका है। 13वें दिन में आकर इसका कलेक्शन कम होने लगा है। जबकि शनिवार और रविवार को यह अच्छा-खास कलेक्शन करने में कामयाब रही थी। इसने शनिवार को 10.5 करोड़ रुपये और रविवार को 11.35 करोड़ रुपये बटोरे थे। लेकिन साेमवार को वीक डे आते ही इसका कलेक्शन कम हो गया, इसने सोमवार को बस 3.25 करोड़ रुपये कमाए हैं।
3 of 5
फिल्म 'कुली' और 'वॉर 2'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘वॉर 2’ से है ‘कुली’ का मुकाबला
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ का मुकाबला ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बॉलीवुड फिल्म ‘वॉर 2’ से है। यह दोनों ही फिल्में पैन इंडिया रिलीज हुईं। फिल्म ‘वॉर 2’ की बात करें तो आज यानी 13वें दिन 1.69 करोड़ रुपये ही अपने खाते में जमा किए हैं, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 226.19 करोड़ रुपये रहा है।
ये खबर भी पढ़ें: Coolie Movie Review: रजनीकांत के 50 साल पूरे होने का जश्न है ‘कुली’, कहानी थाेड़ी पेचीदा पर फिल्म फुल एंटरटेनर
4 of 5
रजनीकांत की फिल्म 'कुली'
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्या बजट वसूलने में कामयाब रही ‘कुली'
फिल्म ‘कुली’ के बजट की बात करें तो यह 350 करोड़ रुपये (मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार) में बनी है। अगर वीकएंड पर इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी नहीं हुई तो इसके लिए अपना बजट वसूलना करना एक मुश्किल काम हो जाएगा।
5 of 5
फिल्म 'कुली' में नजर आई नामी स्टार कास्ट
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक्शन की जबरदस्त डोज से भरपूर है फिल्म
रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में दर्शकों के लिए एक्शन की जबरदस्त डोज है। इसमें रजनीकांत ने ‘देवा’ नाम का किरदार निभाया है। यह सोने की तस्करी करने वाला एक शख्स है। लेकिन उसके अपने उसूल हैं। फिल्म में एक वक्त के बाद यह किरदार अपनी जिंदगी को बदलने की कोशिश करता है। ‘कुली’ फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज जैसे कलाकार भी हैं। ये सभी एक्टर्स गैंगस्टर के रोल में नजर आए हैं। साथ ही एक्ट्रेस श्रुति हासन इस फिल्म भी नजर आई हैं। फिल्म ‘कुली’ को लोकेशन कनगराज ने डायरेक्ट किया है।