फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Prabhas Spirit Release Date Sandeep Reddy Vanga post new poster with new release date

स्पिरिट: कब रिलीज होगी प्रभास की फिल्म? संदीप रेड्डी वांगा ने दी जानकारी; जारी किया नया पोस्टर

Sun, 18 Oct 2026 01:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 18 Oct 2026 01:12 PM IST
सार

Spirit: फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' का नया पोस्टर  जारी किया है। इसके साथ उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है।

विज्ञापन
Prabhas Spirit Release Date Sandeep Reddy Vanga post new poster with new release date
स्पिरिट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के बेहतरीन अभिनेता प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करके फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। मेकर्स ने इसी रिलीज की तारीख का भी एलान किया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Prabhas Spirit Release Date Sandeep Reddy Vanga post new poster with new release date
स्पिरिट की शूटिंग मई में होगी शुरू, जानिए रिलीज कब होगी फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम@actorprabhas
जारी हुआ फिल्म का पोस्टर
एक एक्स पोस्ट में संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म में प्रभास का लुक भी रिवील किया गया है। एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें प्रभास एक कैप पहने हुए कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज को आठ महीने आगे बढ़ा दिया गया है, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
शुरुआत में मेकर्स ने 5 मार्च 2027  की रिलीज डेट तय की थी। संदीप रेड्डी वांगा ने भी कई मौकों पर जोर देकर कहा था कि 'स्पिरिट' इसी तारीख को आएगी। मगर अब फिल्म की एक नई रिलीज डेट सामने आई है। अब यह फिल्म अगले साल दिवाली के मौके पर 29 अक्तूबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhas Spirit Release Date Sandeep Reddy Vanga post new poster with new release date
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका सुर्खियों में आईं
आपको बता दें कि फिल्म 'स्पिरिट' में पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं। मगर 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर एक्ट्रेस को फिल्म से हटना पड़ा।

प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री, रेड कार्पेट पर कोचर गाउन से जीता फैंस का दिल

विज्ञापन

'स्पिरिट' के बारे में जानकारी
  • इस फिल्म में प्रभास एक सख्त और बेरहम पुलिस वाले के किरदार में नजर आएंगे।
  • बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी मुख्य महिला किरदार निभाएंगी। 
  • फिल्म को भद्रकाली पिक्चर्स और टी-सीरीज मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 
  • इसमें विवेक ओबेरॉय विलेन की भूमिका में होंगे। उनका लुक पहले ही सामने आ चुका है। 
  • फिलहाल, 'स्पिरिट' के लिए फैंस को अभी एक साल और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed