Allu Arjun: चुनाव लड़ रहे पवन कल्याण को मिला अल्लू अर्जुन का साथ, 'पावर स्टार' के लिए अभिनेता ने कही यह बात
अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की वजह से इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इस बीच उन्होंने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे अभिनेता पवन कल्याण के लिए एक भावुक नोट लिखा है। फैंस इस पोस्ट की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्लू अर्जुन ने अभिनेता और राजनेता पवन कल्याण को उनकी राजनीतिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। तेलुगु सुपरस्टार सोशल मीडिया पर अभिनेता ने एक भावुक नोट के जरिए अपनी दिल की बात कही है। पवन कल्याण पिथापुरम से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
अल्लू अर्जुन ने लिखा भावुक नोट
अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “पवन गारू को चुनावी यात्रा के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। लोगों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हुए आपने जो मार्ग चुना है, उस पर मुझे हमेशा गर्व रहा है। एक परिवार के सदस्य के रूप में मेरा प्यार और समर्थन हमेशा आपके साथ रहेगा। आपकी जो भी हासिल करने की इच्छा हो उसके लिए मेरी शुभकामनाएं।”
My heartfelt wishes to @PawanKalyan garu on your election journey. I have always been immensely proud of the path you've chosen, dedicating your life to service. As a family member, my love and support will always be with you. My best wishes for achieving all that you aspire for.
— Allu Arjun (@alluarjun) May 9, 2024
गाने ने मचाया धमाल
अल्लू अर्जुन इन दिनों पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म का पहला गाना निर्माताओं ने जारी किया था। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस गाने को रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिल रहे हैं। यह गाना तेलुगु, तमिल, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और बंगाली भाषाओं में रिलीज किया गया था। देवी श्री प्रसाद के कंपोज किए गए इस गाने में नकाश अजीज, दीपक ब्लू, मीका सिंह, विजय प्रकाश, रंजीत गोविंद और तिमिर बिस्वास जैसे लोकप्रिय गायकों को अपनी आवाज दी है।
गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर पुष्पा 2 के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर भी जारी किया था। इसमें, अल्लू अर्जुन को साड़ी पहने देखा गया था। इसे देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है।
Border 2: बॉर्डर 2 पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म