{"_id":"675142e98964044b290ca3a5","slug":"naga-chaitanya-looks-shy-as-he-poses-with-rana-daggubati-before-marrying-sobhita-dhulipala-see-photos-2024-12-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Naga Chaitanya: भाई राणा दग्गुबाती के साथ खिंचवाई तस्वीर, चै को दी बधाई, शर्माते दिखे दूल्हे मियां नागा चैतन्य","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Naga Chaitanya: भाई राणा दग्गुबाती के साथ खिंचवाई तस्वीर, चै को दी बधाई, शर्माते दिखे दूल्हे मियां नागा चैतन्य
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 05 Dec 2024 11:38 AM IST
सार
Naga Chaitanya Rana Daggubati: नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने कल रात शादी कर ली है। दोनों ने हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में भव्य विवाह समारोह के दौरन एक-दूजे के साथ साथ निभाने की कस्में खाईं। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं इसी बीच एक और तस्वीर है, जिसने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस खास तस्वीर में नागा अपने कजिन भाई राणा दग्गुबाती के साथ शर्माते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राणा दग्गुबाती-नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranadaggubati
नागा और शोभिता के प्रशंसक लगातार उनकी शादी के जश्न की और तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं राणा दग्गुबाती ने अब 'पेलिकोडुकु' समारोह से नागा चैतन्य के साथ एक खुशनुमा तस्वीर शेयर की है। राणा ने नवविवाहित जोड़े को बधाई भी दी और उन पर प्यार बरसाया।
गुरुवार की सुबह, राणा दग्गुबाती ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने चचेरे भाई नागा चैतन्य के साथ पेलिकोडुकु समारोह की एक तस्वीर साझा की। जो लोग नहीं जानते, उनके लिए यह एक पारंपरिक प्री-वेडिंग समारोह है, जिसमें दूल्हे को पवित्र सामग्रियों से शुद्ध किया जाता है और उसे शादी समारोह के लिए तैयार किया जाता है। तस्वीर में नागा चैतन्य हल्के सुनहरे रंग का कुर्ता पहने हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं राणा सफेद कुर्ता, प्रिंटेड फ्लोरल स्टोल और गहरे रंग का धूप का चश्मा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। तोवहीं नागा इस तस्वीर में शर्माते हुए बेहद प्यारे दिख रहे हैं।
3 of 5
नागा चैतन्य
- फोटो : इंस्टाग्राम@miheeka
राणा दग्गुबाती ने नवविवाहित नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला को बधाई दी और इंस्टाग्राम पर लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "पेलिकोडुडु"। राणा दग्गुबाती ने भी नवविवाहित नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला को शादी की बधाई देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी समारोह की आधिकारिक तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "इन दोनों को बधाई," साथ में दिल वाले इमोजी भी लगाई।
Pushpa 2: रिलीज के कुछ ही देर में ऑनलाइन लीक हुई पुष्पा 2? फुल HD में अवेलेवल है अल्लू अर्जुन-रश्मिका की फिल्म
इस बीच, शादी के एक नए वीडियो में दिखाया गया है कि जब चैय ने शोभिता के गले में मंगलसूत्र बांधा तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि जब नागा, शोभिता के गले में मंगलसूत्र बांध रहे थे तो वह प्यार से उनकी ओर देख रही थीं। नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी ने रस्म के दौरान सीटी बजाते हुए अपने उत्साह जाहिर किया। शोभिता धूलिपाला और नागा चैतन्य की शादी में चिरंजीवी, पीवी सिंधु, नयनतारा, राम चरण और उपासना कोनिडेला, महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर और एनटीआर सहित टॉलीवुड के दिग्गजों स्टार्स शामिल हुए। शोभिता और नागा की शादी के कई वीडियोज सोशल पर लगातार वायरल हो रहे हैं।
Pushpa 2 Box Office Day 1: पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म ने प्रीमियर के कुछ घंटों में कमाए करोड़ों
शादी समारोह के तुरंत बाद, नागार्जुन ने नवविवाहित जोड़े की आधिकारिक शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं और उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, "शोभिता और चैय को एक साथ इस खूबसूरत अध्याय की शुरुआत करते देखना मेरे लिए एक खास और भावनात्मकक क्षण रहा है। मेरी प्यारी चाय को बधाई, और परिवार में आपका स्वागत है, प्यारी शोभिता-आप पहले ही हमारे जीवन में बहुत सारी खुशियां ला चुकी हैं। यह उत्सव और भी गहरा अर्थ रखता है क्योंकि यह एएनआर गारू की प्रतिमा के आशीर्वाद के तहत प्रकट होता है, जिसे उनके शताब्दी वर्ष को चिह्नित करने के लिए स्थापित किया गया है। ऐसा लगता है जैसे उनका प्यार और मार्गदर्शन इस सफर के हर कदम पर हमारे साथ मौजूद है। मैं आज हम पर बरसने वाले अनगिनत आशीर्वादों के लिए आभार व्यक्त करता हूं।''
Pushpa 2: पुष्पा 2 स्क्रीनिंग पर दिखा अल्लू के फैंस का बेतहाशा प्यार, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा सिनेमाघर
Watching Sobhita and Chay begin this beautiful chapter together has been a special and emotional moment for me. 🌸💫 Congratulations to my beloved Chay, and welcome to the family dear Sobhita—you’ve already brought so much happiness into our lives. 💐
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।