साउथ सुपरस्टार धनुष और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों 'कुबेर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित 'कुबेर' धनुष और सुपरस्टार नागार्जुन के बीच पहला सहयोग है। फिल्म में रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं। वहीं अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जो इसकी शूटिंग को लेकर है।
2 of 5
फिल्म 'कुबेर'
- फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
2025 में रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में आई रिपोर्ट्स से पुष्टि हुई है कि फिल्म का टॉकी हिस्सा पूरा हो चुका है, अब केवल दो गाने ही फिल्माए जाने बाकी हैं। फिल्म की शूटिंग दिसंबर में फिर से शुरू होने वाली है। इसके साथ ही बताया गया है कि निर्माताओं का लक्ष्य 2025 की पहली तिमाही में फिल्म को रिलीज करना है।
3 of 5
कुबेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
प्रशंसक दिवाली पर हुए निराश
दूसरी ओर धनुष के प्रशंसक तब निराश हुए, जब दिवाली की शुभकामनाओं वाला कोई पोस्टर जारी नहीं किया गया, जिससे फिल्म के प्रचार की योजनाओं पर सवाल उठने लगे। हालांकि, चर्चा है कि टीम जल्द ही एक सुव्यवस्थित प्रचार अभियान शुरू करेगी। इस पहले खबर आई थी कि दिवाली पर फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
4 of 5
कुबेर
- फोटो : इंस्टाग्राम: @SVCLLP
फिल्म में धनुष का किरदार
फिल्म में धनुष के किरदार की बात करें तो कुबेर में धनुष एक ऐसे किरदार को निभा रहे हैं, जो एक बेघर व्यक्ति के रूप में शुरू होता है, लेकिन अंततः एक शक्तिशाली माफिया सरगना बन जाता है। रश्मिका और धनुष के साथ फिल्म में अक्किनेनी नागार्जुन, संदीप किशन, जिम सर्भ और अन्य भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म में नागार्जुन एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा सकते हैं।
5 of 5
कुबेर
- फोटो : इंस्टाग्राम @amigoscreations_official
शेखर-धनुष की पहली फिल्म
सुनील नारंग और पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित 'कुबेर' में संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी निकेथ बोम्मी ने की है। प्रोडक्शन डिजाइनर रामकृष्ण सब्बानी और मोनिका निगोत्रे तकनीकी दल का हिस्सा हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक शेखर कम्मुला और धनुष पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'कुबेर' शेखर कम्मुला द्वारा निर्देशित एक बहुभाषी फिल्म है।