अभिनेत्री और पॉलिटिशियन खुशबू सुंदर की बड़ी बेटी, अवंतिका सुंदर ने गुरुवार शाम गोवा में एक प्राइवेट शादी समारोह में श्रवण श्रीनिवासन से शादी की। इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीरें शेयर की हैं।
2 of 5
अवंतिका सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू की पोस्ट में क्या है?
खुशबू सुंदर ने इंस्टाग्राम पर अवंतिका की शादी की प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। एक तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक सिल्क के कपड़ों में एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं। एक और तस्वीर में शादी के बाद दूल्हा दुल्हन के माथे पर किस करते हुए दिख रहा है। उन्होंने अपनी, सुंदर और अपनी छोटी बेटी आनंदिता की एक फैमिली फोटो भी पोस्ट की।
यह खबर भी पढ़ें: Supergirl Collection: क्या भारत में उम्मीदों पर खरी उतरी 'सुपरगर्ल'? जानें पहले दिन का कलेक्शन
3 of 5
अवंतिका सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्राइवेट सेलिब्रेशन चाहता था कपल
खुशबू ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा उन्होंने लिखा 'कभी-कभी, सबसे खूबसूरत पल वे होते हैं जो उन लोगों के साथ शांति से बिताए जाते हैं। ये हमारे लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।' अभिनेत्री यह भी बताया कि यह जोड़ा एक छोटा और प्राइवेट सेलिब्रेशन चाहता था।
4 of 5
अवंतिका सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
खुशबू ने मांगा आशीर्वाद
उन्होंने आगे लिखा 'जैसे ही अवंतिका और श्रवण एक साथ इस शानदार नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, हम बस यही चाहते हैं कि उन्हें आपका आशीर्वाद, प्यार और शुभकामनाएं मिलें, ताकि उनकी जिंदगी खुशियों, साथ और अनगिनत यादगार पलों से भरी रहे। बहुत प्यार और गर्व के साथ, हम आपके सामने अपने नए शादीशुदा जोड़े अवंतिका और श्रवण को पेश कर रहे हैं।'
5 of 5
अवंतिका सुंदर
- फोटो : सोशल मीडिया
शादी में पहुंचे कलाकार
खुशबू सुंदर ने शादी समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय को भी बुलाया था, मगर वे इसमें शामिल नहीं हो पाए। उनकी करीबी दोस्त, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन शादी में शामिल हुईं। चिरंजीवी, वेंकटेश और नागार्जुन अपनी पत्नियों के साथ समारोह में शामिल हुए। जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर भी इसमें शामिल हुए।