फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kamal Haasan: 'केएच 237' से निर्देशन की पारी शुरू करेंगे अंबरीव, कमल हासन ने सोशल मीडिया पर किया एलान

Fri, 12 Jan 2024 10:44 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 12 Jan 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
KH 237 Superstar Kamal Haasan introduced stunt choreographer Anbariv as directors See actor social media Post
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

तमिल सुपरस्टार कमल हसन अपनी अदाकारी से लाखों फैंस के दिलों पर राज करते हैं। साउथ ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत में उनकी फिल्में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। विक्रम के सुपरहिट होने के बाद अब उनके प्रशंसकों को अभिनेता की आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतंजार है। इस बीच सुपरस्टार ने शुक्रवार को एक नई फिल्म की घोषणा कर लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। 


'पैरासाइट' निर्देशक बोंग जून हो ने की ली सुन क्यून की मौत की जांच की अपील, कही यह बात

KH 237 Superstar Kamal Haasan introduced stunt choreographer Anbariv as directors See actor social media Post
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस फिल्म का एलान किया है। इसका निर्देशन मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर्स अनबरीव करेंगे। फिल्म का नाम अस्थायी रूप से केएच 237 रखा गया है। कमल हासन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “केएच237 के लिए निर्देशक के रूप में दो पहले से सिद्ध प्रतिभाओं को उनके नए अवतार में लाने पर गर्व है। मास्टर्स अंबरीव...राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल में आपका फिर से स्वागत है।''

KH 237 Superstar Kamal Haasan introduced stunt choreographer Anbariv as directors See actor social media Post
कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आगामी फिल्म अंबुमणि और अरिवुमणि के निर्देशन की पहली फिल्म है, जिन्हें अंबरीव के नाम से जाना जाता है। मेकर्स की ओर से साझा किए केएच 237 अनाउंसमेंट टीजर ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में अभिनेता अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
KH 237 Superstar Kamal Haasan introduced stunt choreographer Anbariv as directors See actor social media Post
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

इस अप्रत्याशित घोषणा के बाद प्रशंसक हैरान रह गए। सोशल मीडिया वे इस टीजर को लेकर जमकर टिप्पणी करते नजर आए। एक यूजर ने उत्साह व्यक्त करते हुए लिखा, "एक बड़ी एक्शन फिल्म की उम्मीद है।" एक अन्य ने टिप्पणी की, "वास्तविक एक्शन में इन्हें महारत हासिल है।"

विज्ञापन
KH 237 Superstar Kamal Haasan introduced stunt choreographer Anbariv as directors See actor social media Post
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

कमल हसन और महेंद्रन द्वारा निर्मित केएच 237 अगले साल यानी 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो  इस साल उनकी इंडियन 2 की रिलीज होगी। इसके अलावा वे ठग लाइफ की शूटिंग के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मणिरत्नम करेंगे। वे नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में भी नजर आएंगे। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और दिशा पटानी अभिनीत यह फिल्म मई में रिलीज होगी।
महेश बाबू की फिल्म ‘गुंटूर कारम’ का पहले दिन ही खेल खत्म, प्रशंसकों ने भी नकार दी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed