रणबाली ट्रेलर: अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा, ‘द ममी’ फेम अभिनेता का दिखा खतरनाक अवतार
Ranabaali Trailer: शादी के बाद पहली बार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा फिल्म 'रणबाली' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी दमदार है।
विस्तार
लगभग 4 मिनट के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अंग्रेज भारतीयों पर जुल्म करते हैं। भारतीय उनकी गुलामी करते हैं इसके बावजूद उन्हें बुनियादी जरूरतों से महरूम रखा जाता है। जुल्म से तंग आकर विजय देवरकोंडा बागी बनते हैं। वह अंग्रेजों से बदला लेते हैं। आखिर में अंग्रेजों और भारतीयों के बीच जबरदस्त संघर्ष दिखाई देता है।
इस फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं। इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है। वहीं विजय देवरकोंडा ने रणबाली का किरदार निभाया है। फिल्म रायलसीमा के काल्पनिक गांव सिंगानामाला पर आधारित है। 16 अक्तूबर को यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की इस साल की शुरुआत में शादी हुई। इसके बाद 'रणबाली' उनका पहला प्रोजेक्ट है। ये दोनों इससे पहले ब्लॉकबस्टर तेलुगु रोमांटिक ड्रामा 'गीता गोविंदम' और स्पोर्ट्स रोमांटिक ड्रामा 'डियर कॉमरेड' में साथ काम कर चुके हैं।