प्रभास अभिनीत 'कल्कि 2898 एडी' जल्द ही अपनी भव्य रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने पहले ही प्रशंसकों के बीच काफी चर्चा पैदा कर दी है और निर्माता इसका व्यापक प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। आज नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का मुंबई में प्री-रिलीज इवेंट आयोजित किया गया। इस इवेंट में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन समेत फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। साथ ही होस्टिंग की कमान निर्देशन के बचपन के दोस्त राणा दग्गुबाती ने संभाली। जल्द अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहीं दीपिका पादुकोण ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लगीं। साथ ही उन्होंने और बिग बी ने इस फिल्म का हिस्सा बनने पर अपनी खुशी जाहिर की-
2 of 5
दीपिका पादुकोण-कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' के मुख्य कलाकारों में बॉलीवुड की ए लिस्टर हसीना और जल्द ही मां बनने वालीं दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान जब अभिनेत्री से नाग अश्विन की फिल्म में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने जवाब दिया, 'व्यक्तिगत और व्यावसायिक स्तर पर यह एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है। सीखने का एक बेहतरीन अनुभव।'
3 of 5
कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक नाग अश्विन द्वारा बनाई गई अनोखी दुनिया के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'यह पूरी तरह से एक नई दुनिया है। दुनिया को यह दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती कि नाग अश्विन ने क्या किया है।' फिल्म में दीपिका पादुकोण की भूमिका के बारे में सबसे आम सिद्धांत यह है कि अभिनेत्री भैरव कल्कि की मां की भूमिका निभाएंगी।
4 of 5
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इवेंट के दौरान जब अमिताभ बच्चन से 'कल्कि 2898 एडी' में काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उत्साहित बिग बी ने कहा, 'इस फिल्म में काम करना बड़े सम्मान की बात है। ऐसे सेटअप में काम करना वास्तव में एक अद्भुत अनुभव रहा है। हमने अपने अब तक के करियर में जैसा काम किया है यह उससे कहीं आगे निकल गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह अपने समय से थोड़ा आगे है। इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है।' अमिताभ बच्चन ने अंत में कहा, 'मेरे लिए इसका हिस्सा बनना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा।'
5 of 5
अमिताभ बच्चन-कल्कि 2898 एडी प्री रिलीज इवेंट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' एक आगामी साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म है जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा फिल्म में शोभना और दिशा पाटनी जैसी हसीनाएं भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म को नाग अश्विन ने लिखा और निर्देशित किया है, जो पहले 'महानति' और 'येवडे सुब्रमण्यम' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। स्वप्ना दत्त और अश्विनी सी. दत्त ने अपने वैजयंती मूवीज प्रोडक्शन बैनर के तहत इस भव्य फिल्म को बैंकरोल किया है। 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।