हरीश शंकर द्वारा निर्देशित पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की राह में रुकावट आती दिख रही है। पवन कल्याण की राजनीतिक प्रतिबद्धताओं सहित विभिन्न कारणों से कथित तौर पर फिल्म के स्थगित होने की खबरें आ रही हैं।
Ustaad Bhagat Singh: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' पर लगा ब्रेक? यहां जानें क्या है पूरा मामला
हालांकि, इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हरीश शंकर ने अभिनेता रवि तेजा के साथ एक नए प्रोजेक्ट के लिए साथ आ गए हैं। हाल ही में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि हरीश शंकर रवि तेजा के साथ एक फिल्म पर काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।
Salman Khan: किसी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे सलमान खान, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों को दी चेतावनी
इस खबर ने 'उस्ताद भगत सिंह' के टलने की अटकलों को हवा दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के अनुसार हरीश शंकर अपना समय बर्बाद किए बिना अपनी अगली फिल्म पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म रेड का रीमेक है। मूल फिल्म में अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
Ameesha Patel: 14-15 की उम्र में ही अमीषा को फिल्मों में लाना चाहते थे राकेश रोशन? इसलिए नहीं बन पाई बात
2018 में राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित 'रेड' एक आयकर अधिकारी के जीवन पर आधारित थी। फिल्म की कहानी 1980 के दशक के दौरान उच्च जोखिम वाले छापों के इर्द-गिर्द घूमती है। इस रीमेक में हरीश शंकर और रवि तेजा के एक साथ आने से फैंस का ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि, 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज में देरी ने प्रशंसकों को निराश कर दिया है।
Celina Jaitly: सेलिना जेटली को याद आए संघर्ष के दिन, कहा- कई बार तो कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिलती थी फीस
'उस्ताद भगत सिंह' में श्रीलीला, पूजा हेगड़े, पंकज त्रिपाठी, पवन कल्याण, आशुतोष राणा और गौतमी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार शामिल हैं। बता दें कि पवन जल्द ही 'ब्रो' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ साईं धनराज तेज भी हैं। सिनेमाघरों में यह फिल्म 28 अगस्त को दस्तक देगी।
Tajdar Amrohi: मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर कृति सेनन और मनीष पर भड़के ताजदार, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी