दुलकर सलमान की नई फिल्म के नाम का खुलासा, पहले पोस्टर में पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर
Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टाइटल रिवील कर दिया है। उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी किया है। उनके साथ इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी होंगी।
दुलकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म DQ41 का नाम 'श्री श्री' बताया है।
अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ''श्री श्री' के साथ प्यार कुछ ज्यादा ही खास लगेगा। DQ41 अब श्रीश्री। प्यार दोबारा चमकेगा।'
दुलकर सलमान ने पोस्टर का पहला लुक जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि दुलकर सलमान और पूजा हेगड़े कॉलेज यूनिफॉर्म में एक दीवार पर बैठे हैं। दुलकर का शर्मीलापन और पूजा की खुशी इस फर्स्ट लुक में दिलचस्पी पैदा कर रही है।
पोस्टर में मुख्य जोड़ी की केमिस्ट्री बहुत नैचुरल तरीके से दिखाई गई है।
इस फिल्म को रवि नेलाकुदिटी लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म को सुधाकर चेरुकुरी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस पैन-इंडिया फिल्म की शूटिंग अभी विदेशों में चल रही है। जीवी प्रकाश कुमार इसका म्यूजिक बना रहे हैं।
यह दुलकर की 41वीं फिल्म है। इसे तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।
इस बीच दुलकर 'आई एम गेम' की तैयारी भी कर रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म को RDX फेम नहास हिदायत डायरेक्ट करेंगे और यह ओणम 2026 में रिलीज होगी।