शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी अभिनीत 'अमरन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधारित यह फिल्म छह दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक सप्ताह नौ चुका है। वहीं, फिल्म की आज की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। चलिए देखते हैं 'अमरन' ने आज टिकट खिड़की पर कितना कारोबार किया।
2 of 5
अमरन
- फोटो : एक्स @Siva_Kartikeyan
फिल्म का बजट और कमाई
शिवकार्तिकेयन की 'अमरन' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 21.4 करोड़ रुपये पर अपना खाता खोला था, जो फिल्म के लिए अच्छी ओपनिंग मानी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अमरन' 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी है और इसने पहले दिन अपनी कमाई का 17 प्रतिशत से ज्यादा का हिस्सा निकाल लिया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट दर्ज की गई थी। 'अमरन' ने दूसरे दिन 19.15 करोड़ रुपये की कमाई की। तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसने रफ्तार पकड़ी। फिल्म ने तीसरे दिन उछाल के साथ 21 करोड़ रुपये की कमाई की।
3 of 5
अमरण
- फोटो : इंस्टाग्राम
पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन
चौथे दिन रफ्तार को बरकरार रखते हुए फिल्म ने रविवार को फिर उछाल के साथ 21.55 करोड़ रुपये बटोरे। पांचवें दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने सोमवार को 10.15 करोड़ रुपये कमाए। छठे दिन फिल्म ने गिरावट के साथ नौ करोड़ रुपये की कमाई की। छठे दिन फिल्म ने नौ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने सातवें दिन गिरावट के साथ 6.85 करोड़ रुपये की कमाई की। आठवें दिन फिल्म ने गिरावट के साथ 5.75 करोड़ रुपये बटोरे। फिल्म का पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 114.85 करोड़ रुपये हुआ।
4 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म ने निकाला बजट
वहीं, अब आज, शुक्रवार की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ चुके हैं। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'अमरन' ने नौंवे दिन 4.54 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में अब फिल्म का कुल कलेक्शन 119.39 करोड़ रुपये हो चुका है और अब यह साफ है कि यह फिल्म आज अपना पूरा बजट निकाल चुकी है। आज रात तक आंकड़ों में और उछाल आने की उम्मीद है।
5 of 5
अमरन
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म की कहानी और कलाकार
यह 2014 में जम्मू कश्मीर के शोपियां में एक आतंकवादी रोधी अभियान में शहीद हुए मेजर मुकुंद वरदराजन की बायोपिक है। उन्हें मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया गया था। 'अमरन' में शिवकार्तिकेयन एक भारतीय सेना राष्ट्रीय राइफल्स अधिकारी यानी मेजर मुकुंद वरदराजन की भूमिका में हैं।