सोशल मीडिया पर इन दिनों सोना डे ट्रेंड कर रही हैं। हालांकि, इसके पीछे उनका कोई डांस वीडियो या रील नहीं, बल्कि एक एमएमएस वीडियो है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस एमएमएस वीडियो के बारे में दावा किया जाने लगा कि इसमें सोना डे नजर आ रही हैं। हालांकि, सोना ने इसे पूरी तरह से फेक बताया है। आइए जानते हैं सोना डे आखिर हैं कौन और क्या करती हैं?
2 of 5
सोना डे
- फोटो : इंस्टाग्राम @sona_dey_official
सोना डे एक लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 9.1 मिलियन फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल पर 2.5 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। सोना अपने यूट्यूब चैनल पर लगातार डांस वीडियो और व्लॉग अपलोड करती रहती हैं। इन दिनों सोना डे को इंटरनेट पर काफी सर्च किया जा रहा है।
3 of 5
सोना डे
- फोटो : इंस्टाग्राम @sona_dey_official
वायरल वीडियो के बारे में सोना डे कहती हैं, ''यह मैं नहीं हूं और यह वीडियो केवल मुझे बदनाम करने के लिए बनाया जा रहा है। यह सिर्फ एक एडिट किया गया वीडियो है।" सोना ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक वीडियो जारी कर कहा कि यह वीडियो उनका नहीं है और वीडियो में दिख रही महिला बांग्लादेशी है। उनके नाम पर उस वीडियो को फैलाकर उन्हें बदनाम किया जा रहा है।
4 of 5
सोना डे
- फोटो : इंस्टाग्राम @sona_dey_official
सोशल मीडिया पर वीडियो लीक होने के बाद से ही यूजर्स के बीच कई सवाल पैदा हो गए। कई लोगों ने कमेंट करते हुए पूछा, 'यह वाकई सोना डे की हरकत थी? या यह एआई से बनाया गया कोई डिजिटल हेरफेर है? ' वीडियो को लेकर कई लोगों के मन में कई सवाल उठे और अटकलें लगाई जाने लगीं।
5 of 5
सोना डे
- फोटो : इंस्टाग्राम @sona_dey_official
एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, 'क्या यह कोई डीपफेक वीडियो है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सोना डे का यह वीडियो वायरल होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि सोशल मीडिया पर आसानी से किसी को भी बदनाम किया जा सकता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'सोना डे के साथ यह गलत हुआ है।'