{"_id":"672ae766e621b889980cb7de","slug":"singham-again-new-track-lady-singham-released-featuring-deepika-padukone-as-powerful-cop-shakti-shetty-2024-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again: पुलिसिया स्वैग में नजर आईं दीपिका पादुकोण, निर्माताओं ने जारी किया ‘लेडी सिंघम’ ट्रैक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Singham Again: पुलिसिया स्वैग में नजर आईं दीपिका पादुकोण, निर्माताओं ने जारी किया ‘लेडी सिंघम’ ट्रैक
Wed, 06 Nov 2024 09:20 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Wed, 06 Nov 2024 09:20 AM IST
सार
‘सिंघम अगेन’ के निर्माताओं ने फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए दीपिका पादुकोण के किरदार के लिए एक विशेष ट्रैक रिलीज किया है। ‘लेडी सिंघम’ नाम के इस ट्रैक में दीपिका अपना पुलिसिया स्वैग दिखाती हुई नजर आती हैं।
विज्ञापन
लेडी सिंघम
- फोटो : यूट्यूब
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। फिल्म को लेकर प्रशंसकों में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 153.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'सिंघम अगेन' की सफलता के बाद, निर्माताओं ने 'लेडी सिंघम' नाम का एक नया ट्रैक जारी किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण पुलिस अधिकारी शक्ति शेट्टी की शक्तिशाली भूमिका में नजर आ रही हैं। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, “रूतबा कड़क, किरदार बेधड़क।”
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दीपिका पादुकोण का ‘लेडी सिंघम’ अवतार
निर्माताओं ने फिल्म के अच्छे प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए दीपिका पादुकोण के ‘लेडी सिंघम’ अवतार के लिए एक विशेष ट्रैक रिलीज किया है। इस ट्रैक में ‘लेडी सिंघम’ बैकग्राउंड में बज रहा है और ‘शक्ति शेट्टी’ (दीपिका पादुकोण) अपने पुलिसिया स्वैग में नजर आ रही हैं।
Kamal Haasan: कमल हासन के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिलेगा विशेष उपहार, ‘ठग लाइफ’ का पहला लुक आएगा सामने

सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
दीपिका का दिखा स्वैग
ट्रैक के शुरुआत में दीपिका अपनी पुलिस कार से स्टाइल में उतरती हैं, जैसे अजय देवगन सिंघम में एंट्री लेते हैं। ट्रैक में दीपिका और अजय के क्लिप बारी-बारी से दिखाए गए हैं, जिससे उन दोनों की समानताओं के प्रदर्शित किया जा सके। इस ट्रैक में दीपिका का डायलॉग “मैं सिंघम नहीं लेडी सिंघम है रे” भी सुनने को मिलता है। फिल्म के अन्य एक्शन दृश्यों के साथ दीपिका का एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलते हैं।

Rutba kadak, kirdaar bedhadak - #LadySingham🔥💪🏼
— Saregama (@saregamaglobal) November 5, 2024
Song Out Now!
🔗 https://t.co/tjhLLBlVo3#RohitShetty @santoshvenky @RaviBasrur @kumaarofficial @jiostudios @ADFFilms @RelianceEnt #Cinergy @saregamaglobal @PicturesPVR @ajaydevgn #KareenaKapoorKhan @akshaykumar @RanveerOfficial… pic.twitter.com/sIIM7QAeWc
विज्ञापन
विज्ञापन
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्टार पॉवर ने खींचा ध्यान
संतोष वेंकी द्वारा गाए गए इस ट्रैक में रवि बसरूर का संगीत और कुमार के बोल हैं, जो दीपिका के साहसी और उग्र पुलिस अधिकारी व्यक्तित्व को बखूबी दर्शाते हैं। अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और अर्जुन कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने अपनी स्टार पावर के चलते काफी ध्यान आकर्षित किया है।

- फोटो : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
‘भूल भुलैया 3’ से बॉक्स ऑफिस पर हो रहा सामना
अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से सामना कर रही है। ‘भूल भुलैया 3’ भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कार्तिक की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 137 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। दोनों फिल्में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हुई हैं।
Box Office Collection: सिनेमाघरों में 'रूह बाबा'- 'मंजुलिका' का जलवा बरकरार, 'सिंघम अगेन' के छूट रहे पसीने