मुंबई मायानगरी है। यहां हर तरफ प्रेम की अनोखी कहानियां हैं। प्रशंसक सितारों पर फिदा हैं। सितारे सुपरसितारों पर। और, मौका प्रेम प्रकटन दिवस की पूर्व संध्या पर किसी नई कहानी की पहली झलक दिखाने का हो तो ये मोहब्बत कुछ नए रंग लेकर सामने आ ही जाती है। ऐसा ही कुछ अंदाज दिखा अभिनेत्री श्रिया सरन का मंगलवार की शाम वेब सीरीज ‘शोटाइम’ के ट्रेलर लांच पर। ‘कॉफी विद करण’ वाले अंदाज में ही नजर आ रहे सीरीज के निर्माता करण जौहर ने ही इस कार्यक्रम में पूरे समय सवालों का संदूक संभाला और इसके खुलने पर जो जवाब सामने से आए, उन्होंने कार्यक्रम का रंग बनाने की पूरी कोशिश की। ऐसा ही एक जवाब अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी दिया।
2 of 6
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दरअसल, निर्माता करण जौहर ने अभिनेत्री श्रिया सरन से 'कॉफी विद करण' वाले स्टाइल में पूछा कि आपके अनुसार बी-टाउन में सबसे सेक्सी चीज क्या है? श्रिया सरन ने करण जौहर के इस सवाल का मुस्कारते हुए जवाब दिया, 'इसमें कुछ बहुत अच्छे दिखने वाले और हॉट लोग हैं।' जब करण जौहर ने पूछा कि क्या आपके मन में कोई नाम है?' श्रिया सरन ने कहा, 'मुझे शाहरुख खान पसंद हैं।' ट्रेलर लांच का आयोजन शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास ताज लैंड्स एंड होटल में ही हुआ।
3 of 6
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रिया सरन का जवाब सुनकर करण जौहर ने चुटकी लेते हुए कहा, 'शाहरुख खान को कौन पसंद नहीं करता? और हम अभी उसके पड़ोस में हैं। मुझे लगता है कि हम मन्नत से अपनी ओर आने वाली शाहरुख खान की ऊर्जा को महसूस कर सकते हैं।' श्रिया सरन से करण जौहर के सवाल जवाब का सिलसिला अभी खत्म नहीं हुआ। करण जौहर ने श्रिया सरन से अगला सवाल पूछा, 'क्या आप किसी दोस्त के लिए खराब फिल्म करेंगे?"
4 of 6
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रिया ने जवाब दिया, ''मैं एक छोटा सा रोल या गेस्ट अपीयरेंस करूंगी। लेकिन एक पूर्ण भूमिका नहीं? उस स्तर पर किसी मित्र से झूठ बोलना मेरे लिए कठिन होगा।' करण जौहर ने फिर पूछा, "बॉलीवुड के बारे में कोई मिथक जिसे आप तोड़ना चाहेंगी?' श्रिया सरन ने कहा, 'यह असुरक्षित है. लेकिन मैं खुद को सुरक्षित महसूस करती हूं। यहां मुझे सबसे अच्छे अनुभव मिले हैं, सबसे अच्छे दोस्त बने हैं, सबसे अच्छी बातचीत हुई है और कुछ प्यारे लोगों से मुलाकात हुई है। जैसे मैं अभी आपसे मिल रही हूं।'
5 of 6
श्रिया सरन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री श्रिया सरन ने हिंदी सिनेमा में अपनी वापसी को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, 'जब मैं वापसी कर रही थी, तो मैं घबरा रही थी। काम देने से पहले सब मेरी बेटी के बारे में पूछते थे। पहले लोग शादीशुदा और बच्चे की मां बनने के बाद अभिनेत्रियों में भेदभाव करते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब समय काफी बदल गया है और महिला कलाकारों के लिए अच्छी -अच्छी कहानियां लिखी जा रही हैं। आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और काजोल जैसी अभिनेत्रियों ने परिदृश्य बदल दिया है।'