शाहिद कपूर ने बुधवार देर रात सैफ अली खान पर चाकू से हमला किए जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी है। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म देवा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान सैफ अली खान पर हुए हमले के बारे में बात की। शाहिद ने इसे चौंकाने वाला बताया और सैफ को जल्दी ठीक होने की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अभिनेता ने पुलिस पर भी अपना भरोसा जताया।
2 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
सैफ पर हुए हमले पर शाहिद कपूर की प्रतिक्रिया
मीडिया ने शाहिद से पूछा कि इंडस्ट्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण हमले को किस तरह लिया। जवाब में शाहिद ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है। इंडस्ट्री में हम सभी बहुत चिंतित हैं। हमें उम्मीद है कि सैफ की सेहत बेहतर होगी और वह बेहतर महसूस कर रहे होंगे। जो कुछ भी हुआ वह चौंकाने वाला था। यह एक निजी मामला था, इसलिए पूरी बात को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है।'
3 of 5
शाहिद कपूर का बिंदास अंदाज
- फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor
पुलिस पर जताया भरोसा
शाहिद ने पुलिस फोर्स पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि पुलिस अपना सर्वश्रेष्ठ काम कर रही है। यहां ऐसा शायद ही कभी होता है, क्योंकि मुंबई एक बहुत ही सुरक्षित शहर है। भले ही आप दो बजे या तीन बजे सड़क पर हों, भले ही आप एक महिला हों। हमें उम्मीद है कि सैफ ठीक हो जाएगा और हम हर समय उसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं।'
4 of 5
सैफ अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan
सैफ पर चाकू से कई वार
बुधवार देर रात मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में डकैती की कोशिश में सैफ अली खान पर कई बार चाकू से हमला किया गया। इस घटना में उन्हें कथित तौर पर छह चोटें आईं। इनमें से एक चोट उनकी रीढ़ की हड्डी के पास लगी थी। ऐसा माना जा रहा है कि यह उनकी पीठ में किसी नुकीली चीज के घुस जाने के कारण लगी थी, जिसे सर्जरी के जरिए निकाला गया। 54 वर्षीय सैफ की गर्दन और हाथ पर भी गहरी चोट आई है।
छठी मंजिल पर दिखा था चोर
बाद में 16 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल होने लगी, जिसमें कथित तौर पर हमलावर को सतगुरु शरण बिल्डिंग में स्थित अपार्टमेंट की सीढ़ियों से नीचे भागते हुए दिखाया गया। फुटेज में हमलावर को घटना के बाद छठी मंजिल पर देखा गया। घटना 12वीं मंजिल पर हुई। सैफ अली खान पर हमला करने वाले को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अब मुंबई पुलिस ने बयान दिया है कि पूछताछ के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन लाए गए शख्स का सैफ अली खान अटैक केस से कोई संबंध नहीं है। सैफ अली खान हमला मामले में फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।