बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इन 60 वर्षों में किंग खान ने 33 साल अपने बॉलीवुड में बिताए हैं। इस 33 साल लंबे करियर में उन्होंने कई यादगार और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। जन्मदिन के मौके पर जानते हैं शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में। इनमें से कुछ फिल्में ऐसी भी हैं, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में भी रही हैं।
2 of 8
फिल्म 'जवान'
- फोटो : इंस्टाग्राम @atlee47
जवान
शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साल 2023 में आई ‘जवान’ है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने कुल 1160 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें फिल्म ने 640.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन भारत में किया है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने लगभग 400 करोड़ रुपए जुटाए हैं। यही नहीं ‘जवान’ साल 2023 की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। इस फिल्म के लिए शाहरुख को उनके करियर का पहला बेस्टर एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला है।
3 of 8
पठान – पठान (2023)
- फोटो : एक्स
पठान
शाहरुख को करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी साल 2023 में ही मिली। सैकनिल्क के मुताबिक, यशराज के स्पाई यूनिर्स का हिस्सा ‘पठान’ ने कुल 1055 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसमें फिल्म ने 543.10 करोड़ रुपए सिर्फ भारत में कमाए हैं। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 397.5 करोड़ रुपए रहा था। ‘पठान’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
4 of 8
चेन्नई एक्सप्रेस
- फोटो : इंस्टाग्राम
चेन्नई एक्सप्रेस
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ भी शाहरुख खान के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने भारत में 227.13 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 422 करोड़ रुपए रहा है।
5 of 8
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी
साल 2023 शाहरुख खान के करियर के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा है। इस साल शाहरुख ने तीन बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। ‘जवान’ और ‘पठान’ के बाद ‘डंकी’ उस साल रिलीज हुई शाहरुख की तीसरी फिल्म थी। ‘डंकी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘डंकी’ ने भारत में 227 करोड़ रुपए की कमाई की है। जबकि फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 454 करोड़ रुपए रहा। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।