संजय लीला भंसाली अपनी अपकमिंग वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज से भंसाली ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। 'हीरामंडी' का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद दर्शको का इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है। वहीं, हाल ही में रिलीज हुए इस वेब सीरीज के ट्रेलर ने दर्शको का उत्साह और बढ़ा दिया है।
2 of 5
हीरामंडी, संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
चर्चा है कि सीरीज में छह से सात गानें होंगे। इन सभी गानों पर खुद संजय लीला भंसली ने एक साल तक काम किया है। ताकि वे दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतर सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के गानों को बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। पहली बार दर्शकों को किसी ओटीटी सीरीज में एक साथ इतने गाने देखने को मिलेंगे। गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली हमेशा अपनी फिल्मों के संगीत पर विशेष ध्यान देते हैं।
3 of 5
हीरामंडी का फर्स्ट लुक आउट
- फोटो : सोशल मीडिया
'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख जैसी अभिनेत्रियों ने मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसे अब तक का सबसे भारतीय सीरीज कहा जा रहा है, जो इस साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
4 of 5
हीरामंडी
- फोटो : सोशल मीडिया
'हीरामंडी' की कहानी उन तवायफों के ऊपर आधारित है, जो कभी रानियां हुआ करती थीं। इसमें सत्ता का संघर्ष, प्यार और आजादी की भूख देखने को मिलेगा। 'हीरामंडी' संजय लीला भंसाली का बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट हैं, जिसे उन्होंने अपने 14 साल दिए हैं।
5 of 5
संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
'हीरामंडी' के बाद भंसाली 'लव एंड वॉर' का निर्माण शुरू करेंगे। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित होगी। चर्चा है कि इसमें रणबीर कपूर एक ग्रे शेड किरदार में नजर आएंगे।