इस साल संजय दत्त की 6 दमदार फिल्में आने वाली हैं। जिनमें बाप, डबल आईस्मार्ट, वेलकम 3, हाउसफुल 5 और बाप शामिल हैं। हिंदी सिनेम से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक में संजय दत्त के नाम का परचम लहराया हुआ है। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देने के बाद संजय दत्त मेकर्स की पहली पसंद बने हुए हैं। फिल्म केजीएफ और जवान में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से संजय ने सभी के दिल को फिर से जीत लिया। हीरो बनकर न सही, लेकिन विलेन बनकर संजय दत्त की फिल्मों ने जमकर कमाई की है। अब दर्शकों की नजरें संजू बाबा की आने वाली फिल्मों पर टिकी हैं। फिलहाल संजय दत्त के पास 6 फिल्में मौजूद हैं। इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं संजय दत्त। संजू बाबा की कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो छप्परफाड़ कमाई कर सकती हैं। ये फिल्में 1000 नहीं, बल्कि 2000 हजार तक की कमाई करने का दम रखती हैं।
बाप
संदय दत्त, सनी देओल, मिथुल चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ की धांसू फिल्म 'बाप' का ऐलान काफी पहले कर दिया गया था। इस फिल्म को बड़े बजट के साथ बनाया जा रहा है। 90 के दशक के चार सुपरस्टार का एक फिल्म में एक साथ आना बड़ी बात है। सभी को साथ देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। जिसके चलते उम्मीद लगाई जा रही है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हो सकती है।
3 of 7
डबल आईस्मार्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
डबल आईस्मार्ट
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'डबल आईस्मार्ट' संजय दत्त की आगामी फिल्मों में से एक है। माना जा रहा है कि इस साल जून के महीने में संजू बाबा की यह फिल्म रिलीज हो सकती है। यह एक तेलुगु फिल्म है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाध ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा राम पोथिनेनी लीड रोल में नजर आएंगे।
4 of 7
वेलकम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
वेलकम 3
'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग लगातार जारी है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा अक्षय कुमार, दिशा पटानी, रवीना टंडन के अलावा एक लंबी-चौड़ी स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है, जिसमें एक फ्रेम में कई सारे स्टार्स को देखा गया है। यह पूरी तरह से एक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म के पिछले पार्ट्स सभी हिट रहे हैं। तो लोगों को उम्मीद है कि इसका तीसरा पार्ट भी धमाकेदार कॉमेडी से भरपूर होगा।
5 of 7
हाउसफुल 5
- फोटो : इंस्टाग्राम
हाउसफुल 5
हाउसफुल फ्रंचाइजी के पांचवे पार्ट में संजय दत्त की एंट्री हो चुकी है। संजय 'हाउसफुल 5' में भी लोगों को हंसाते नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है, जिसके चलते माना जा रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा-खासा कारोबार कर सकती है। फिल्म में संजय दत्त के अलावा अक्षय कुमार भी लीड रोल में नजर आएंगे।