{"_id":"6af3411a8ea9ad944a05eaed","slug":"divya-dutta-shared-her-sweet-memories-with-her-brother-on-bhai-dooj-in-recent-interview-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई दूज पर खास: 'मुझे राजकुमारी जैसा महसूस कराता है', दिव्या दत्ता ने सुनाए भाई से जुड़े यादगार किस्से","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
भाई दूज पर खास: 'मुझे राजकुमारी जैसा महसूस कराता है', दिव्या दत्ता ने सुनाए भाई से जुड़े यादगार किस्से
Wed, 11 Nov 2026 06:00 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Published by: गोधूलि श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:00 AM IST
सार
- अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने भाई दूज के त्यौहार से जुड़ी कई यादें साझा कीं।
- उन्होंने बताया कि इस खास दिन को अपने भाई के साथ पूरी प्लानिंग से मनाती हैं।
- इसके साथ ही दिव्या ने यह भी बताया कि वह अपने छोटे भाई को क्या कहकर बुलाती हैं।
विज्ञापन
दिव्या दत्ता भाई के साथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिवाली पर दिव्या दत्ता को घर में रौनक अच्छी लगती है। त्योहार के दिनों में काम कितना भी हो, वह अपनों से मिलने और उनके साथ वक्त बिताने का मौका नहीं छोड़ना चाहतीं। सजना-संवरना, दोस्तों और परिवार के लोगों से मिलना उन्हें पसंद है। भाई दूज पर भी उनका एक खास प्लान रहता है। इस दिन वह भाई को शॉपिंग कराने ले जाती हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
दिव्या दत्ता
- फोटो : सोशल मीडिया
काम के साथ कैसे मनाती हैं त्यौहार?
अमर उजाला से खास बातचीत में दिव्या कहती हैं, 'दिवाली आती है तो लगता है कि चारों तरफ रौनक होनी बहुत जरूरी है। अपनों के साथ त्योहार मनाना, सबके साथ मिलना, सजना-संवरना और तैयार होकर लोगों से मिलना...इसका अपना ही मजा है। काम के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यक्रम भी होते हैं। इनमें मजा तो बहुत आता है, लेकिन थकान भी खूब होती है। बहुत सारी चीजें एक साथ चलती हैं, फिर भी कोई शिकायत नहीं है। अपनों से मिलने और उनके साथ त्योहार मनाने का अपना ही आनंद है।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25
दिव्या ने कहा भाई के साथ करती हैं शॉपिंग
भाई दूज पर दिव्या की शॉपिंग भी तय रहती है। वह बताती हैं, 'मैं अपने भाई को शॉपिंग पर लेकर जाती हूं। उससे कहती हूं कि यह सही है, यह ले लेते हैं। राखी पर जो रह गया था, वह भाई दूज पर खरीद लेते हैं। मैं तो भाई के साथ ही रहती हूं। मेरे लिए यह रिश्ता इतना खास है कि जितनी बार इसे सेलिब्रेट करूं, उतना ही अच्छा लगता है।'
भाई दूज पर दिव्या की शॉपिंग भी तय रहती है। वह बताती हैं, 'मैं अपने भाई को शॉपिंग पर लेकर जाती हूं। उससे कहती हूं कि यह सही है, यह ले लेते हैं। राखी पर जो रह गया था, वह भाई दूज पर खरीद लेते हैं। मैं तो भाई के साथ ही रहती हूं। मेरे लिए यह रिश्ता इतना खास है कि जितनी बार इसे सेलिब्रेट करूं, उतना ही अच्छा लगता है।'
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25
भाई उम्र में छोटा है, लेकिन मैं उसे भैया बुलाती हूं
दिव्या के भाई का बहन को लाड़ करने का अपना अंदाज है। वह कहती हैं, 'मुझे अपने भाई की एक बात बहुत प्यारी लगती है। मेरा जन्मदिन हो, राखी हो या कोई भी खास मौका, वह मेरा हाथ पकड़ता है और पूछता है कि बता, तुझे क्या चाहिए? हमारा रिश्ता थोड़ा उल्टा है। भाई छोटा है, लेकिन मैं उसे भैया बुलाती हूं। वह मुझे राजकुमारी जैसा महसूस कराता है। उसके इस अंदाज से मुझे बहुत खास महसूस होता है।'
दिव्या के भाई का बहन को लाड़ करने का अपना अंदाज है। वह कहती हैं, 'मुझे अपने भाई की एक बात बहुत प्यारी लगती है। मेरा जन्मदिन हो, राखी हो या कोई भी खास मौका, वह मेरा हाथ पकड़ता है और पूछता है कि बता, तुझे क्या चाहिए? हमारा रिश्ता थोड़ा उल्टा है। भाई छोटा है, लेकिन मैं उसे भैया बुलाती हूं। वह मुझे राजकुमारी जैसा महसूस कराता है। उसके इस अंदाज से मुझे बहुत खास महसूस होता है।'
दिव्या दत्ता
- फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25
भाई ने मेरी छोटी-सी पसंद भी याद रखी
भाई की तरफ से मिले तोहफों में एक ऐसा भी है, जिसे दिव्या आज तक नहीं भूली हैं। वह बताती हैं, 'एक बार हम दोनों विंडो शॉपिंग कर रहे थे। मुझे ईयररिंग्स की एक जोड़ी बहुत सुंदर लगी। मैंने देखा, लेकिन महंगी होने की वजह से खरीदने का इरादा छोड़ दिया। मुझे लगा कि रहने देते हैं। लेकिन मेरे भाई ने मेरी वह पसंद याद रखी। राखी पर उसने वही ईयररिंग्स मुझे गिफ्ट कर दीं। मुझे यह बात बहुत अच्छी लगी कि उसने इतनी छोटी-सी बात भी याद रखी। मेरे लिए तोहफे से ज्यादा यह मायने रखता है कि उसे मेरी पसंद याद थी।'

- फोटो : इंस्टाग्राम @divyadutta25
पहली दिवाली है, जब मीठा नहीं खाया
दिवाली पर शॉपिंग और मिलना-जुलना तो है ही, मिठाई के बिना भी दिव्या का त्योहार पूरा नहीं होता। वह कहती हैं, 'मुझे मीठा बहुत पसंद है, लेकिन यह पहली दिवाली है जब मैंने मिठाई बिल्कुल नहीं खाई है। लेकिन अब लगता है कि शूटिंग के बीच थोड़ी चीटिंग तो बनती है। मुझे खीर बहुत पसंद है। कुछ भी हो, मीठे की एक बाइट तो चाहिए ही। बंगाली मिठाइयां भी मुझे बहुत पसंद हैं। रसगुल्ला खासतौर पर।'