संजना सांघी बॉलीवुड की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी पहचान स्थापित की है। संजना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी, लेकिन अब वह बतौर मुख्य अभिनेत्री फिल्मों में नजर आती हैं। अभिनेत्री ने हाल में ही दिवाली को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए बताया है कि वो इस बार धनतेरस के मौके पर क्या खरीदने वाली हैं।
2 of 5
संजना सांघी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjanasanghi96
मां का जन्मदिन और दिवाली एक ही दिन- संजना
दिल बेचारा से बतौर मुख्य अभिनेत्री शुरुआत करने वाली संजना ने त्यौहारों को लेकर अपने नजरिया जाहिर किया है। अभिनेत्री ने कहा कि दिल्ली में अपने बचपन के दिनों में वह त्यौहारों के परंपराओं पर सवाल उठाती थीं, लेकिन अब वह खुद ही इन परंपराओं का पालन करने लगी हैं। इसके साध ही उन्होंने जोड़ते हुए कहा, "इस बार मेरी मां का जन्मदिन और दिवाली एक साथ हैं। इसलिए, मैं और मेरा भाई सुमेर उनके लिए कुछ बहुत ही खास करने की कोशिश कर रहे हैं।"
3 of 5
संजना सांघी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjanasanghi96
बचपन में परंपराओं का नहीं था ध्यान
अभिनेत्री ने कहा, "बचपन में मुझे नहीं पता था कि धनतेरस पर घर में नई चीजें क्यों ली जाती हैं। अब जब मैं बड़ी हो गई हूं, तो मुझे एहसास हुआ है कि यह एक खास चीज है। अब मैं अपने लिए कुछ खरीदने की परंपरा का पालन करूंगी, भले ही वह कुछ बड़ा न हो, बस इसे बनाए रखने के लिए ही सही।"
Stars Love Chocolate: बॉलीवुड सेलेब्स मीठे में चॉकलेट खाना करते हैं पसंद, करीना-रणवीर-दीपिका-सोनम की है....
4 of 5
संजना सांघी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjanasanghi96
इस साल धनतेरस पर घर की सजावट का समान खरीदेंगी संजना
इस साल वो क्या खरीदने का प्लान बना रही हैं, ये पूछे जाने पर 28 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि हर साल जरूरतें और मूड अलग होता है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि इस साल वो एक खूबसूरत साड़ी और घर की सजावट का सामान खरीदना चाहती हैं। इसके अलावा वो उनके साथ काम करने वालों के लिए भी अलग-अलग चीजें लेने वाली हैं।
Bigg Boss 18: गंदे कपड़ों को लेकर आपस में भिड़े विवियन डीसेना-चाहत पांडे, बोले- बेसिक सेंस है जीने का?
5 of 5
संजना सांघी
- फोटो : इंस्टाग्राम @sanjanasanghi96
चीजों की उपयोगिता पर ज्यादा ध्यान देती हैं अभिनेत्रई
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वो दिखावे की शान से ज्यादा उसकी उपयोगिता पर ध्यान देती हैं। उन्होंने कहा कि किशोरावस्था से जो पैसे उन्होंने बचाए, उससे उन्होंने मुंबई में एक आरामदायक घर ले लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी हैंडबैग या फैंस कपड़ों से खुद के लिए ज्यादा खुशी मिलती है। बताते चलें कि संजना, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा और कड़क सिंह जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Bollywood Movies: पत्रकार की चुनौतियों को बताती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, सच्चाई जान आपको भी होगी हैरानी