फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samantha Ruth Prabhu: मायोटिस के इलाज के लिए सामंथा ने लिया था उधार? एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ दिया करारा जवाब

Sat, 05 Aug 2023 01:22 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 05 Aug 2023 01:22 PM IST
सार

सामंथा रुथ प्रभु को लेकर बीते दिन अफवाह उठी कि उन्होंने मायोसिटिस के इलाज के लिए एक साउथ सुपरस्टार से 25 करोड़ रुपये उधार लिए थे। इस रिपोर्ट पर अब कुशी एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ सच बताया है। 

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu befitting reply to rumour taking 25 crores for myositis treatment from Telugu star
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ से लेकर नॉर्थ तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु बीते कुछ समय से जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। सामंथा प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ एक्टिविटीज के लिए भी लाइमलाइट बटोरती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने 'मायोसिटिस' नामक बीमारी होने का खुलासा कर फैंस को चिंता में डाल दिया था। हालांकि, एक्ट्रेस अब इस बीमारी को मात दे चुकी हैं, और वापस से पर्दे पर छाने को तैयार हैं। वहीं, सामंथा को लेकर यह अफवाह उठी कि उन्होंने इलाज के लिए एक साउथ स्टार से पैसे उधार लिए हैं, जिस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बड़ा बयान देती नजर आई हैं। 

Samantha Ruth Prabhu befitting reply to rumour taking 25 crores for myositis treatment from Telugu star
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु को लेकर बीते दिन अफवाह उठी कि उन्होंने एक साउथ सुपरस्टार से मायोसिटिस के इलाज के लिए 25 करोड़ रुपये उधार लिए। हालांकि, उक्त दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत नहीं था। वहीं, अब खुद सामंथा ने इस अफवाह पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक नोट लिख सच्चाई का खुलासा किया है।

Samantha Ruth Prabhu befitting reply to rumour taking 25 crores for myositis treatment from Telugu star
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु ने अफवाहों को दरकिनार करते हुए लिखा है, 'मायोसिटिस के इलाज के लिए 25 करोड़? किसी ने आपके साथ बहुत खराब डील की है। मुझे खुशी है कि मैं इसका सबसे छोटा हिस्सा ही खर्च कर रही हूं, और मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने करियर में अब तक जो काम किया उसके लिए मुझे पत्थर मिले थे। इसलिए मैं आसानी से अपना ध्यान रख सकती हूं। शुक्रिया।'

Mark Margolis Death: 'ब्रेकिंग बैड' फेम स्टार मार्क मार्गोलिस का निधन, ब्रायन क्रैंस्टन ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu befitting reply to rumour taking 25 crores for myositis treatment from Telugu star
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु ने नोट में आगे जोड़ा, 'मायोसिटीस एक ऐसी बीमारी है, जिससे हजारों लोग गुजरते हैं। इस बीमारी को लेकर हमने जो जानकारियां साझा कीं उन्हें लेकर जरा जिम्मेदार बनें।' सामंथा रुथ प्रभु ने पोस्ट के ही जरिए खुद के मायोसिटीस होने की जानकारी दी थी। एक्ट्रेस ने साझा किया था, 'डॉक्टरों को भरोसा है कि मैं जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाऊंगी। मेरे अच्छे दिन और बुरे दिन आए हैं... शारीरिक और भावनात्मक रूप से, और यहां तक कि जब ऐसा महसूस होता है कि मैं इसका एक और दिन नहीं संभाल सकती, तो किसी तरह वह क्षण बीत जाता है। मुझे लगता है कि इसका मतलब केवल यह हो सकता है कि मैं ठीक होने के एक दिन और करीब हूं।'

Hema Malini: हेमा मालिनी ने फिल्मों में वापसी के लिए रखी यह शर्त, धर्मेंद्र संग पर्दे पर आएंगी नजर?

विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu befitting reply to rumour taking 25 crores for myositis treatment from Telugu star
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : सोशल मीडिया

सामंथा रुथ प्रभु के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'कुशी' में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें 'सिटाडेल इंडिया' में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के अपोजिट देखा जाएगा। इस सीरीज का निर्देशन 'द फैमिली मैन' फेम मशहूर निर्देशक की जोड़ी राज एंड डीके कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed