फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gullak 4: 'गुल्लक सीजन 4' की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला, अनूप सोनी ने समझाई गुल्लक की असली कीमत

Fri, 07 Jun 2024 08:37 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 07 Jun 2024 08:37 AM IST
विज्ञापन
Gullak S4 screening happend in Mumbai click here to see who all attend the star studded party along with Cast
गुल्लक सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टीवीएफ का लोकप्रिय शो 'गुल्लक सीजन 4' लौट आया है। दर्शकों में इस शो को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कल रात मुंबई में 'गुल्लक सीजन 4' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। इस दौरान शो से जुड़े सितारों के अलावा और भी कई स्टार्स नजर आए। शो में इस बार पहली बार शामिल हुईं हेली शाह ने क्या कहा चलिए जानते हैं।
Gullak S4 screening happend in Mumbai click here to see who all attend the star studded party along with Cast
हेली शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
टीवीएफ के कई शो इन दिनों ओटीटी पर धूम मचा रहे हैं। 'पंचायत' के बाद अब 'गुल्लक सीजन 4' दर्शकों के दिलों में घर बनाने के लिए लौट आया है। कल 'गुल्लक सीजन 4' की स्क्रीनिंग के दौरान हेली शाह काफी उत्साहित नजर आईं। मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं इस शो का हिस्सा बनकर काफी हूं। मेरे लिए इससे बेहतरीन ओटीटी डेब्यू हो ही नहीं सकती है'। 
Gullak S4 screening happend in Mumbai click here to see who all attend the star studded party along with Cast
अनूप सोनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 'गुल्लक सीजन 4' की स्क्रीनिंग के दौरान टीवी के मशहूर अभिनेता अनूप सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने शो के लिए मेकर्स को बधाई दी और मीडिया से बातें करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं 'गुल्लक' की कीमत को खूब समझता हूं। मैंने जो ये कड़ा पहना हुआ है ये 'गुल्लक' में जमा किये हुए पैसों से ही खरीद कर बनवाया है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gullak S4 screening happend in Mumbai click here to see who all attend the star studded party along with Cast
गुल्लक सीजन 4 स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 'गुल्लक सीजन 4' की स्क्रीनिंग के दौरान टीवी के कई मशहूर अभिनेता नजर आए जिनमें ऋत्विक धनजानी से लेकर राकेश बेदी तक शामिल हैं। ऋत्विक अपने चिर-परचित स्टाइलिश अंदाज में जंच रहे थे वहीं राकेश बेदी भी हैंडसम लग रहे थे। दोनों ने शो के लिए मेकर्स को बधाई दी और कहा कि यह सीजन पिछले सभी सीजन के रिकॉर्ड को तोड़ देगा। 
विज्ञापन
Gullak S4 screening happend in Mumbai click here to see who all attend the star studded party along with Cast
 गुल्लक सीजन 4 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
'गुल्लक सीजन 4' को सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इस शो को लेकर स्क्रीनिंग शामिल हुए सितारों ने काफी खूबसूरत बातें कहीं। अतुल कुलकर्णी ने 'गुल्लक' को बेहतरीन शो कहा। वहीं आशा नेगी ने भी शो की काफी तारीफ करती नजर आईं वहीं इस खास स्क्रीनिंग के दौरान 'पंचायत 4' में अहम भूमिका सुनीता राजवार ने कहा 'गुल्लक' उनका पसंदीदा शो है। वे उम्मीद करती हैं इस सीजन को दर्शक चार गुना ज्यादा प्यार देंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed