फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Re-Released Bollywood Films: दर्शकों के दिल पर राज करती हैं ये फिल्में, वर्षों बाद भी हुईं री-रिलीज

Thu, 06 Jun 2024 07:50 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 06 Jun 2024 07:50 PM IST
सार

फिल्मों को री रिलीज करने का चलन आज कल काफी बढ़ा है। इससे सिर्फ मुनाफा ही बढ़ता है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इस लिए निर्माता अक्सर फिल्मों को री-रिलीज करने का फैसला लेते हैं।

विज्ञापन
Rocky and Rani ki Prem Kahani Bahubali Tamasha Yeh Jawani Hai Deewani are Re-Released Bollywood Films
री रिलीज हुईं फिल्में - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

बीते दिनों  दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' को री रिलीज करने का फैसला लिया गया था। यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी की बायोपिक थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला था। अब फिल्म को वापस से री रिलीज किया गया है। फिल्मों को री रिलीज करने का चलन आज कल काफी बढ़ा है। इससे सिर्फ मुनाफा ही बढ़ता है और किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता। इसके अलावा यह दर्शकों को पुरानी यादों को ताजा करने का अहसास देता है। इस लिए निर्माता अक्सर फिल्मों को री-रिलीज करने का फैसला लेते हैं। आज हम इस लेख में बात करेंगे उन फिल्मों की, जिन्हें री रिलीज किया गया। 


Kangana Ranaut Slap: कंगना को थप्पड़ मारने के मामले में महिला जवान निलंबित, एफआईआर के लिए शिकायत दी

Rocky and Rani ki Prem Kahani Bahubali Tamasha Yeh Jawani Hai Deewani are Re-Released Bollywood Films
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ( 2023)
इस फिल्म को मई 2024 के महीने में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया था। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी। ये फिल्म की मूल रिलीज डेट पिछले साल की थी। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमे रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी आदि कई मशहूर कलाकार नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 150 करोड़ रुपये में बनी फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 357 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
Bajrangi Bhaijaan 2: 'बजरंगी भाईजान 2' की स्क्रिप्ट पूरी होने की खबर बेबुनियाद, कबीर खान ने फैंस को दिया झटका

Rocky and Rani ki Prem Kahani Bahubali Tamasha Yeh Jawani Hai Deewani are Re-Released Bollywood Films
'बाहुबली : द बिगनिंग' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

'बाहुबली : द बिगनिंग' (2015)
बाहुबली फ्रेंचाइजी की फिल्में भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। दो भाग में आई इन फिल्मों को एस.एस राजामौली ने निर्देशित किया था। वहीं, कल्कि 2898 एडी अभिनेता प्रभास फिल्म में बाहुबली की दोहरी भूमिका में नजर आए थे। प्रभास के अलावा अनुष्का शेट्टी, नसीर, सत्यराज, राम्या कृष्णन आदि कई कलाकारों ने अभिनय किया था। फिल्म का पहला भाग बाहुबली: द बिगनिंग साल 2015 में रिलीज किया गया था। इसका अगला भाग साल 2017 में रिलीज हुआ था। फिल्म के निर्माताओं ने दूसरे भाग के रिलीज से कुछ दिनों पहले फिल्म के पहले भाग को री रिलीज किया था। दोबारा से रिलीज हुए पहले भाग ने निर्माताओं को अच्छा-खासा मुनाफा दिया था। 
Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने वीडियो जारी कर बयां किया दर्द, बताया, एयरपोर्ट पर आखिर क्या हुआ उनके साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Rocky and Rani ki Prem Kahani Bahubali Tamasha Yeh Jawani Hai Deewani are Re-Released Bollywood Films
'तमाशा' - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

'तमाशा' (2015)
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म को दोबारा से रिलीज किया गया था। फिल्म मई 2024 में री रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। 'चमकीला' निर्देशक इम्तियाज अली ने इस फिल्म को निर्देशित किया था। इस फिल्म की मूल रिलीज डेट साल 2015 की है। हालांकि, यह फिल्म तब बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफल नहीं हुई थी, लेकिन समय के साथ इस फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म को रणबीर कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। 
'हीरामंडी' स्टार जेसन के आरोप पर अनुषा का पलटवार

विज्ञापन
Rocky and Rani ki Prem Kahani Bahubali Tamasha Yeh Jawani Hai Deewani are Re-Released Bollywood Films
फिल्म का एक सीन - फोटो : धर्मा प्रोडक्शनंस यूट्यूब

'ये जवानी है दीवानी' (2013)
वैलेंटाइन फिल्म फेस्टिवल में इस साल नौ फरवरी से 15 फरवरी तक कई रोमांटिक फिल्मों को री रिलीज किया गया था। इनमें से एक फिल्म अयान मुखर्जी निर्देशित सदाबहार फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' भी थी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट जोड़ी देखने को मिली थी। साल 2013 में रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा में शानदार अभिनय देखने को मिला था। फिल्म में रणबीर और दीपिका के अलावा आदित्य रॉय कपूर, कल्कि कोचलिन आदि कई कलाकारों ने काम किया था। फिल्म आज भी दर्शकों को काफी पसंद आती है, यही वजह है कि फिल्म को फिर से री रिलीज किया गया था। 
Game Changer: 'गेम चेंजर' पर आया बड़ा अपडेट, इतने दिनों में रामचरण पूरी कर लेंगे शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed