Kangana Ranaut Slap: कंगना को थप्पड़ मारने के मामले में महिला जवान निलंबित, एफआईआर के लिए शिकायत दी
Kangana Ranaut Slapped: लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हराया है। आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय मोहाली एयरपोर्ट पर महिला सिपाही ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान महिला ने थप्पड़ मार दिया। वाक्य उसे समय हुआ जब कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।
#BREAKING: Actor and India’s Member of Parliament Kangana Ranaut slapped by CISF constable Kulwinder Kaur at Chandigarh airport around 3:20pm today. Constable Kaur was reportedly upset with Kangana's comments on farmers’ protest. pic.twitter.com/kxwxHgV2Az
विज्ञापन विज्ञापन— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 6, 2024
सूत्रों के अनुसार कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब चैकिंग कर रही थीं तो वहां उपस्थित सीआईएसएफ में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उनसे पूछा कि मैडम आप बीजेपी से जीती हैं।
आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही। इसको लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोप लग रहे है कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। हालांकि एयरपोर्ट से सीईओ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।
#WATCH भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2024
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर एक कांस्टेबल रैंक के CISF अधिकारी ने कंगना को थप्पड़ मारा। आगे की जांच के लिए वरिष्ठ CISF अधिकारियों की एक जांच समिति गठित की गई है: सूत्र pic.twitter.com/ylEOhU6BwD
लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।
Shocking rise in terror and violence in Punjab…. pic.twitter.com/7aefpp4blQ
— Kangana Ranaut (Modi Ka Parivar) (@KanganaTeam) June 6, 2024
संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।
कंगना ने जारी किया वीडियो संदेश
कंगना ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ। सिक्योरिटी चेक के दौरान जैसी ही मैं निकली तो दूसरे कमरे से एक महिला सुरक्षाकर्मी निकली और उन्होंने मुझे साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां देने लगीं।
जब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका कहना था कि वो किसान आंदोलन की समर्थक है। मैं सुरक्षित हूं और मेरा सवाल यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, हम उससे किस प्रकार से निपटेंगे।
सोशल मीडिया पर महिला जवान का वीडियो वायरल
थप्पड़ कांड के बाद सीआईएसएफ महिला जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
इसने (कंगना रानौत) ने बयान दिया था- वहां महिलाएं 100-100 रुपये के लिए बैठी हैं। मेरी माँ वहां बैठी थीं।
— Pankaj Parashar (@PANKAJPARASHAR_) June 6, 2024
“ये बैठेगी वहाँ 100 रुपये के लिए” : नवनिर्वाचित मंडी की सांसद कंगना रानौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ रसीद करने वाली सीआईएसएफ की जवान pic.twitter.com/BwLsbwtXFv
जिसमें वह कर रही हैं कि किसान आंदोलन को लेकर जब बयान दिया तब मेरी मां भी वहां बैठी थी।
सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल को निलंबित
सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बताया कि उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए शिकायत दी है।
CISF has suspended the woman constable and given a complaint against her at the local police station for FIR, in connection with slapping BJP leader and actor Kangana Ranaut at Chandigarh airport, says a senior CISF officer pic.twitter.com/WADhvM0ToJ
— ANI (@ANI) June 6, 2024
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा जांच जारी
भाजपा नेता कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह दुखद है कि सुरक्षा में शामिल एक व्यक्ति इसमें शामिल है। जो कुछ भी हुआ वह गलत था।
#WATCH | Chandigarh: On BJP leader Kangana Ranaut slapped by a woman constable of CISF, Haryana CM Nayab Singh Saini says "An investigation is underway and action will be taken against the accused. It is sad that a person involved in the security is involved in this. Whatever… pic.twitter.com/ynSGpXb4iT
— ANI (@ANI) June 6, 2024