ऋषभ पंत के हालिया कार एक्सीडेंट के बाद सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक के सेलेब्स उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। हाल ही में उर्वशी रौतेला ने भी पोस्ट साझा कर उनके ठीक होने की दुआ मांगी थी, जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहने लगीं। इसी बीच उर्वशी की मां ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर ऋषभ पंत के ठीक होने की दुआ मांगी है।
Rishabh Pant: उर्वशी के बाद मां मीरा रौतैला ने पंत के लिए मांगी दुआ, यूजर्स बोले- सासू मां...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उर्वशी की मां मीरा रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। ऋषभ पंत के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल होने लगी थी। अनिल कपूर से लेकर अनुपम खेर तक सेलेब्स ऋषभ पंत का हाल जानने उनके घर तक पहुंच गए थे। हाल ही में, मीरा रौतेला ने इंस्टाग्राम पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर कर ऋषभ के हेल्थ को लेकर दुआ मांगी। इसी के साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन देने से नहीं चूक रहे हैं।
A post shared by Meera Rautela (@meera_rautela)
">http://
उर्वशी रौतेला की मां मीरा रौतेला ने सोशल मीडिया पर क्रिकेटर का एक फोटो शेयर कर उस पर कैप्शन लिखा, 'सोशल मीडिया की अफवाह एक तरफ और आप स्वस्थ होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करना दूसरी तरफ।.सिद्धबलि बाबा आप पर विशेष कृपा करें। आप सभी लोग भी प्रार्थना करें।'
मीरा रौतेला के पोस्ट के बाद फैंस ने जमकर कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, सासू मां...। वहीं, अन्य यूजर्स ने मीरा रौतेला को धन्यवाद देते हुए लिखा कि ऋषभ भाई की सलामती के लिए दुआ करने के लिए शुक्रिया।