{"_id":"66d6eb5eb43f1af5b004f5bc","slug":"rima-kallingal-sent-defamation-notice-to-singer-suchitra-who-had-accused-her-of-attending-a-drug-party-2024-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rima Kallingal: रीमा कलिंगल ने गायिका सुचित्रा को भेजा मानहानि का नोटिस, ड्रग पार्टी करने का लगाया था आरोप","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rima Kallingal: रीमा कलिंगल ने गायिका सुचित्रा को भेजा मानहानि का नोटिस, ड्रग पार्टी करने का लगाया था आरोप
Tue, 03 Sep 2024 04:28 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:28 PM IST
विज्ञापन
रीमा कलिंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rimakallingal
मलयालम फिल्म उद्योग का विवाद गहराता चला जा रहा है। हेमा समिति से जुड़ी रोज कुछ ना कुछ नई चीजें सामने आ रही हैं। आरोप-प्रत्यारोप के इस सिलसिले में अभिनेत्री और वीमेन इन सिनेमा कलेक्टिव की संस्थापक सदस्य रीमा कलिंगल ने प्लेबैक सिंगर सुचित्रा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है।
रीमा कलिंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rimakallingal
रीमा ने सुचित्रा को मानहानि का नोटिस भेजा है, क्योंकि सुचित्रा ने आरोप लगाया है कि रीमा के घर का इस्तेमाल ड्रग वाली पार्टी के लिए किया गया था। तीन सितंबर को रीमा ने अपने इंस्टाग्राम पर सुचित्रा के आरोपों को ‘निराधार’ बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, वर्षों से आप में से कई लोग डब्लूसीसी और इसके उद्देश्य के साथ खड़े हैं। यह समर्थन और भरोसा ही है जो मुझे लिखने के लिए प्रेरित करता है। पिछले दो दिनों में, कई समाचार आउटलेट ने तमिल गायिका सुचित्रा द्वारा यूट्यूब चैनल के साथ एक साक्षात्कार में दिए गए बयानों की रिपोर्ट की है।
शादी रचाने को तैयार तारक मेहता की 'छोटी सोनू', साझा कीं बैचलर पार्टी की तस्वीरें
शादी रचाने को तैयार तारक मेहता की 'छोटी सोनू', साझा कीं बैचलर पार्टी की तस्वीरें
रीमा कलिंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rimakallingal
30 मिनट के साक्षात्कार में, उन्होंने ना केवल साल 2017 के यौन उत्पीड़न की पीड़िता का नाम लिया और यह दावा करते हुए कि पीड़िता को 'पता था कि यह होने वाला है' उसे शर्मिंदा भी किया, बल्कि यह भी आरोप लगाया कि सीएम पिनाराई, मोहनलाल और ममूटी ने फहद जैसे अभिनेताओं के करियर को बर्बाद करने के लिए हेमा समिति के माध्यम से साजिश रची। हम सभी जानते हैं कि हेमा समिति क्यों बनाई गई थी? और जो कोई भी इसके विपरीत सुझाव देता है, उससे पूछताछ की जानी चाहिए।’
View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
रीमा कलिंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rimakallingal
रीमा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, ‘हालांकि ये बेबुनियाद चीजें मुख्यधारा की खबरों में नहीं आईं, लेकिन मेरे बारे में उनके निराधार बयान - जो मेरी तथाकथित गिरफ्तारी के बारे में पढ़े गए एक समाचार लेख पर आधारित थे, उन्होंने सुर्खियां बटोरीं। मैं यह स्पष्ट कर दूं कि ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई। मैंने कार्रवाई करने का फैसला किया है। मैंने विशेष जांच दल के पास शिकायत दर्ज कराई है और मानहानि का नोटिस भेजा है। जो लोग हमारे उद्देश्य में विश्वास करते हैं, आइए हम सब मिलकर आगे बढ़ते रहें। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।’
विज्ञापन
रीमा कलिंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rimakallingal
मलयालम फिल्म उद्योग में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कुछ चौंकाने वाले मामलों का खुलासा करने वाली न्यायमूर्ति हेमा समिति की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद मलयालम फिल्म उद्योग में प्रमुख हस्तियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे। महिलाओं के उत्पीड़न, शोषण और दुर्व्यवहार के खुलासे करने वाली रिपोर्ट ने पूरे उद्योग को हिलाकर रख दिया। गवाहों और अभियुक्तों के नाम हटाने के बाद 19 अगस्त को रिपोर्ट सार्वजनिक किया गया। इसमें उल्लेख किया गया है कि मलयालम फिल्म उद्योग पर लगभग 10 से 15 पुरुष निर्माता, निर्देशक और अभिनेता अपनी धाक जमाए हुए हैं और उद्योग पर हावी हैं। जस्टिस के हेमा समिति का गठन केरल सरकार ने साल 2017 में एक महिला अभिनेता के साथ हुए मारपीट के मामले के बाद किया था। इसका गठन वीमेन इन सिनेमा कलेक्टिव द्वारा दायर याचिका के बाद किया गया था।
एक्शन अवतार में दिखीं भोजपुरिया रानी, फैंस बोले- गर्दा उड़ा दिया
एक्शन अवतार में दिखीं भोजपुरिया रानी, फैंस बोले- गर्दा उड़ा दिया