रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में अपनी बेटी राहा का स्वागत किया। दोनों कलाकार भले ही काम को लेकर व्यस्त रहते हैं, लेकिन दोनों में से कोई एक हमेशा अपनी बेटी के साथ घर पर रहता है। अब हाल ही में, अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने कहा कि रणबीर राहा की बहुत केयर करते हैं और हमेशा उसके लिए मौजूद रहते हैं। इतना तो उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर उनके जीवन में उतने मौजूद नहीं थे।
Alia-Ranbir: जब आलिया करती हैं काम तब रणबीर रखते हैं बिटिया का ध्यान, बहन रिद्धिमा ने दिया 'बेस्ट डैड' का टैग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 25 Oct 2024 12:14 PM IST
सार
Riddhima Kapoor: रिद्धिमा कपूर साहनी ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की पेरेंटिंग ड्यूटी के बारे में बात की और कहा कि जब आलिया दूर होती हैं तो रणबीर हमेशा राहा के साथ होते हैं। उन्होंने उनके पेरेंटिंग स्टाइल की तुलना उनके पिता ऋषि कपूर से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन