अभिनेत्री रवानी टंडन बेटी राशा थडानी के साथ बुधवार को त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर और श्री घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। दर्शन के बाद अभिनेत्री ने पूजा-अर्चना की। रवीना ने मंदिर दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।
Raveena Tandon: बेटी राशा के साथ त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचीं रवीना टंडन, सोशल मीडिया पर साझा कीं तस्वीरें
रवीना टंडन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह अपनी बेटी के साथ मैचिंग कपड़ों में नजर आ रही हैं। तस्वीरों के साथ रवीना ने कैप्शन लिखा है, 'ओम नमः शिवाय'। त्र्यंबकेश्वर शिव मंदिर और श्री घृष्णेश्वर मंदिर के दर्शन करके सुखद अनुभव हुआ।
Sumbul Touqeer: सुम्बुल तौकीर के पिता ने ऑनलाइन ट्रोल्स के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, पोस्ट शेयर कर बताया मामला
साझा की गई तस्वीरों में रवीना टंडन पहली तस्वीर में कार में बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर में रवीना ने माथे पर त्रिपुंड लगा रखा है और वह मुस्कुरा रही हैं। एक अन्य तस्वीर में वह अपनी बेटी राशा के साथ मंदिर के सामने खड़ी हैं। दोनों मां-बेटी पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
रवीना और राशा तस्वीरों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। रवीना टंडन अक्सर अपनी बेटी के साथ समय बिताती नजर आती हैं। अक्सर वह धार्मिक जगहों पर बेटी के साथ दर्शन करने पहुंचती हैं। इसके अलावा बीते दिनों रवीना ने बेटी राशा के साथ टेलर स्विफ्ट के समारोह में शिरकत की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने फैंस के साथ साझा किए थे।
Heeramandi: आलिया ने भंसाली की 'हीरामंडी' को बताया जादू, गंगूबाई के बाद फिर तवायफों की शान दिखाएंगे निर्देशक
वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री बीते दिनों फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में नजर आईं। यह कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज ओटीटी पर रिलीज हुई। इसमें रवीना टंडन वकील की भूमिका में नजर आईं। फिल्म में अभिनेत्री सच के लिए लड़ते हुए अपने परिवार को भी संभालती नजर आती हैं। इस फिल्म को अरबाज खान ने प्रोड्यूस किया।
Broken Engagement: शादी से पहले टूटी इन सितारों की सगाई, लिस्ट में शामिल नाम जानकर हो जाएंगे हैरान