फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actress Sumbul Touqeer father takes legal action against online trolls know what about detils of the case

Sumbul Touqeer: सुम्बुल तौकीर के पिता ने ऑनलाइन ट्रोल्स के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, पोस्ट शेयर कर बताया मामला

Wed, 10 Apr 2024 03:49 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 03:49 PM IST
सार

ट्रोलर्स से निपटने के लिए सुम्बुल तौकीर के पिता तौकीर हसन खान ने कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है। सुम्बुल तौकीर के पिता ने परिवार को बदनाम करने वाले ट्रोलर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है, जिसका कॉपी उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
Actress Sumbul Touqeer father takes legal action against online trolls know what about detils of the case
सुम्बुल तौकीर पिता और बहन के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री सुम्बुल तौकीर छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। सुम्बुल इन लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'काव्या: एक जज्बा, एक जुनून' में नजर आ रही है, जिसमें वे काव्या की भूमिका निभा रही हैं। अभिनय के साथ-साथ काव्या अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सुम्बुल अक्सर ट्रोल्स का मुंह बंद करने के लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन कई बार चीजें हाथ से निकल जाती हैं। अब खबर सामने आई है कि सुम्बुल के पिता ने तौकीर हसन खान ने उनके परिवार को बदनाम करने वाले ट्रोलर्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन

 

शेयर किया पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सुम्बुल तौकीर के पिता ने इस बारे में जानकारी दी है। पोस्ट में उन्होंने एफआईआर की काफी भी शेयर की और लिखा, 'मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ किसी भी तरह के अपमानजनक पोस्ट से अब सख्ती निपटा जाएगा। उन पर कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करा दिया गया है, जल्द ही ऐसे लोगों के पास नोटिस भी पहुंच जाएगा। धैर्य और विश्वास के साथ हमेशा जीत सत्य की होती है।
 



Prithviraj Sukumaran Salaar 2 Update: पृथ्वीराज के फैंस के लिए खुशखबरी, सालार 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
गौरतलब है कि सुम्बुल के पिता अपनी उनके समर्थन के लिए बिग बॉस 16 के कुछ एपिसोड में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुम्बुल के बिग बॉस 16 के घर में एंट्री से पहले इमली के को-स्टार फहमान खान से अच्छी दोस्ती थी। वे कई कार्यक्रमों में हमेशा एक साथ देखा जाता था, लेकिन फिर दोनों की दोस्ती में दूरी आ गई। इसी बीच एक साक्षात्कार में फहमान खान ने बताया था कि सुम्बुल के पिता जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप के चलते वे अभिनेत्री से दूर हो गए। इसके बाद फैंस ने सुम्बुल के पिता को ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद अब सुम्बुल तौकीर के पिता ट्रोल्स से निपटे के लिए कानूनी कार्रवाई का सहारा लिया है।

Priyanka Chahar: गंदे कपड़ों में होटल पहुंचीं प्रियंका चाहर, गार्ड ने रोका, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed