साउथ के मशहूर स्टार राम चरण ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल से 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' के ट्रेलर को रिलीज किया है। इस फिल्म में राव रमेश मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए आपको बताते हैं 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' के ट्रेलर में क्या खास है और फिल्म की कहानी किस विषय पर आधारित है--
2 of 5
मारुति नगर सुब्रमण्यम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'मारुति नगर सुब्रमण्यम' एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में राव रमेश सिगरेट पीते नजर आते हैं। वहीं उनकी पत्नी उनकी इस आदत से परेशान नजर आती हैं, लेकिन राव रमेश को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
3 of 5
मारुति नगर सुब्रमण्यम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राम चरण ने 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' के ट्रेलर को रिलीज करते हुए लिखा है, 'यह एक ऐसी फिल्म है जिसमें सबने शानदार काम किया है। यह फिल्म एक रोमांचक फिल्म होने वाली है। मैं 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'।
4 of 5
मारुति नगर सुब्रमण्यम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
राव रमेश फिल्म 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' शीट एंकर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ट्रेलर के कई दृश्यों में अपने मजाकिया अंदाज से दर्शकों को गुदगुदाते नजर आ आरहे हैं। 'मारुति नगर सुब्रमण्यम'में उनकी ट्रेडमार्क कॉमेडी देखने को उनके फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे अपने डायलॉग्स को चिर-परचित अंदाज में बोलते दिखाई दे रहे हैं।
5 of 5
मारुति नगर सुब्रमण्यम
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
मैत्री मूवी मेकर्स 23 अगस्त को 'मारुति नगर सुब्रमण्यम' को तेलुगु राज्यों में फिल्म को भव्य तरीके से रिलीज करने वाली है। राव रमेश की इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण कार्या ने किया है। इस फिल्म में अंकित कोय्या और इंद्रजा ने मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।