Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Rakhi Sawant slams Uorfi Javed for supporting Armaan Malik and his polygamous marriages see netizens reaction
{"_id":"667d4332797931c73f071c23","slug":"rakhi-sawant-slams-uorfi-javed-for-supporting-armaan-malik-and-his-polygamous-marriages-see-netizens-reaction-2024-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BB OTT 3: अरमान की दो शादियों का सपोर्ट करने पर राखी ने की उर्फी की खिंचाई, कहा- जब अनुभव नहीं है तो मत बोलो","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
BB OTT 3: अरमान की दो शादियों का सपोर्ट करने पर राखी ने की उर्फी की खिंचाई, कहा- जब अनुभव नहीं है तो मत बोलो
'बिग बॉस ओटीटी 3' के अरमान मलिक और कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ उनके एक से ज्यादा शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां मनोरंजन जगत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने इस कदम के लिए अरमान की आलोचना की है, वहीं कुछ दिन पहले, उर्फी यूट्यूबर के समर्थन में सामने आईं और कहा कि अरमान और उनका परिवार उन सबसे अच्छे लोगों में से हैं, जिन्हें उन्होंने जाना है और बहुविवाह अभी भी मौजूद है।
Trending Videos
2 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी ने आगे कहा कि अगर वे तीनों एक साथ खुश हैं, तो उन्हें अपने इस फैसले पर रहने दिया जाना चाहिए। उर्फी के इस बयान की राखी सावंत ने खूब आलोचना की है। अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उर्फी की आलोचना की और कहा कि चूंकि वह शादीशुदा नहीं हैं, इसलिए उन्हें इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : इंस्टाग्राम
राखी ने यह भी कहा कि अरमान की पहली पत्नी पायल बिल्कुल भी खुश नहीं है। हालांकि, वह ऐसा दिखावा करती है, क्योंकि समाज में महिलाओं से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने साथी की हर बात का समर्थन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी ने कहा,, ''उर्फी जावेद, तू बहन है मेरी। तू क्या कुछ भी कमेंट करती है। ये वही तुम्हारे साथ होता है ना, तुम्हारी शादी हो जाती है, तुम्हारी पति दूसरी बीवी लाता है। तो ऊर्फी जितना मैं तुम्हें जानती हूं ना, तुम पति को भी मार डालते और उसकी दूसरी बीवी को भी और जाकर जेल में बैठ जाती। तुम्हें जब अनुभव नहीं है ना शादी का तो मत बोलो।''
बिग बॉस ओटीटी के हाल ही में शेयर किए गए प्रोमो में पायल मलिक को यह याद करते हुए देखा जा सकता है कि उन्हें अरमान और कृतिका की शादी के बारे में कैसे पता चला। इस बारे में बात करते हुए पायल रो पड़ीं। सोशल मीडिया पर भी यह प्रोमो खूब वायरल हो रहा है और इसे लेकर यूजर्स अरमान की खूब आलोचना भी कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।