{"_id":"67fdce95917a00e9a70fcf5e","slug":"radhika-madan-shuts-down-cosmetic-surgery-rumours-reacted-on-viral-video-2025-04-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Radhika Madan: वायरल वीडियो पर राधिका मदान का करारा जवाब, कहा- और कर लो यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Radhika Madan: वायरल वीडियो पर राधिका मदान का करारा जवाब, कहा- और कर लो यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 15 Apr 2025 08:46 AM IST
सार
Radhika Madan Viral Video: हाल ही में अभिनेत्री राधिका मदान का एक एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया गया कि राधिका मदान ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है, जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
1 of 5
राधिका मदान
- फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
Link Copied
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों के चलते चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक एडिटेड वीडियो वायरल हुआ। इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करने वाले ने दावा किया कि अभिनेत्री ने कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई है। हालांकि, यूजर्स ने इस दावे को खारिज कर दिया। वहीं, अभिनेत्री राधिका मदान ने भी इस पर करारा जवाब दिया।
कॉस्मेटिक सर्जरी कराने का किया दावा
वायरल वीडियो में अभिनेत्री को बहुत ज्यादा बदला हुआ दिखाया गया है। साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो की इशानी याद है? इतने सारे कॉस्मेटिक वर्क के बाद राधिका मदान अब पहचान में नहीं आती हैं।’ पोस्ट में अभिनेत्री मौनी रॉय से तुलना करते हुए कहा गया, ‘राधिका मदान ने वास्तव में मौनी रॉय से सीख ली है, नया चेहरा, नई वाइब।’
हैरान हुए यूजर्स
वीडियो इंटरनेट पर आते ही तेजी के साथ वायरल होने लगा। कई सोशल मीडिया यूजर्स एडिट किए गए वीडियो के झांसे में आ गए और राधिका के इस बड़े बदलाव पर हैरानी जताई।
राधिका मदान ने दिया करारा जवाब
हालांकि, राधिका मदान ने तुरंत जवाब दिया और आलोचना को मजाक में लिया। पोस्ट पर तीखी टिप्पणी करते हुए, उन्होंने लिखा, ‘बस इतने ही आइब्रो ऊपर करे हैं एआई का इस्तेमाल करके? और कर लो यार…ये तो फिर भी नेचुरल लग रहा है।’
विज्ञापन
5 of 5
राधिका मदान
- फोटो : इंस्टाग्राम @radhikkamadan
राधिका मदान का वर्क फ्रंट
अभिनेत्री राधिका को ‘मेरी आशिकी तुम से ही’ में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीवी सीरियल से अपनी शुरुआत की और बाद में फिल्मों में काम किया। वह ‘मर्द को दर्द नहीं होता’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘पटाखा’, ‘शिद्दत’, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’, ‘कच्चे लिम्बू’, ‘कुत्ते’, ‘सजनी शिंदे का वायरल वीडियो’, ‘सरफिरा’ और अन्य फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’ में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।