देश की दो सबसे बड़ी सिनेमाघर श्रृंखलाओं पीवीआर और आइनॉक्स का विलय होने के बाद यूं लग रहा था कि सिनेमा देखने वालों की न सिर्फ तादाद बढ़ेगी बल्कि इस नई सिनेश्रृंखला का कारोबार भी दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की करेगा। लेकिन, कंपनी अब सवा सौ करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्जे में हैं। करीब डेढ़ अरब आबादी वाले देश में केवल 15 करोड़ टिकटें इस सिनेश्रृंखला की बीते पूरे वित्तीय वर्ष में बिकी हैं।
2 of 5
पीवीआर आइनॉक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
तकरीबन हर बड़े-छोटे शहर तक देश में अपनी पहुंच बना चुकी सिने श्रृंखला पीवीआर आइनॉक्स के बीते वित्तीय वर्ष के नतीजे सार्वजनिक हो चुके हैं। कंपनी लगातार घाटे में हैं। वित्तीय वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी ने 130 करोड़ रुपये का समग्र घाटा उठाया। साल दर साल के हिसाब से ये घाटा कम तो हो रहा है लेकिन फिल्मों के सिनेमाघरों में न चलने से हालात न सुधरना बड़ी चिंता का विषय है।
3 of 5
पीवीआर आइनॉक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिने श्रृंखला पीवीआर आइनॉक्स की आमदनी बीते वित्तीय वर्ष में 1256 करोड़ रुपये रही और ये इसी अवधि में इसके पहले के वित्तीय वर्ष से करीब 10 फीसदी ज्यादा रही। लेकिन, पूरे वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 32 करोड़ रुपये का घाटा उठाया। फिल्म की औसत टिकट दर इस दौरान 233 रुपये बताई गई जबकि फिल्में देखने आने वालों ने इस दौरान समोसा, पॉपकॉर्न और दूसरे खाद्य पदार्थों की खरीद पर सिर्फ 129 रुपये प्रति व्यक्ति के औसत से खर्च किए।
4 of 5
पीवीआर आइनॉक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पूरे देश में इस समय करीब 9000 स्क्रीन्स बताए जाते हैं। इनमें से 1748 स्क्रीन्स सिने श्रृंखला पीवीआर आइनॉक्स के पास हैं और ये देश के 112 शहरों में 360 सिनेमाघरों में संचालित हो रहे हैं। सिने श्रृंखला पीवीआर आइनॉक्स देश की सबसे बड़ी सिनेमा चेन मानी जाती है और इन दिनों चर्चा ये भी चल रही है कि इस श्रृंखला में फिल्में दिखाने वाले निर्माताओं को एक न्यूनतम धनराशि की टिकटें को एडवांस बिक्री भी सुनिश्चित करनी होती है। ऐसा न होने पर फिल्म के शोज कैंसिल हो सकते हैं।
5 of 5
पीवीआर आइनॉक्स
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
देश में सिनेमा को लेकर चाहे जितनी चर्चा होती हो, लेकिन सच यही है कि 140 करोड़ की आबादी वाले देश में सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखने वालों की तादाद कुल आबादी की तीन प्रतिशत तक भी मुश्किल से पहुंच पा रही है। अकेले सिने श्रृंखला पीवीआर आइनॉक्स में बीते वित्तीय वर्ष में आने वालों लोगों की संख्या 15.14 करोड़ रही। ये इस सिने श्रृंखला में आने वालों की कुल तादाद है, इसमें से तमाम लोगों का साल में तीन चार बार सिनेमाघरों में आगमन भी रहा हो सकता है। कंपनी पर बीते वित्तीय वर्ष पर नेट कर्ज 136.40 करोड़ रुपये बताया गया।
Cannes Film Festival 2024: कान फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज, स्टॉर्म क्लाउड्स के बीच चमकीं मेरिल स्ट्रीप