फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Pushpa 2 the rule box office collection day 32 allu arjun rashmika mandanna film enters in 1200 crore club

Pushpa 2 Collection: 32वें दिन पुष्पा 2 ने रचा इतिहास, 1200 करोड़ रुपये कमाने वाली बनी पहली भारतीय फिल्म

Sun, 05 Jan 2025 09:26 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

Pushpa 2 Collection Day 32: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' ने रिलीज के 32वें दिन भी अच्छी कमाई की है। आज की कमाई के साथ ही फिल्म 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Pushpa 2 the rule box office collection day 32 allu arjun rashmika mandanna film enters in 1200 crore club
पुष्पा 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

विस्तार

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 द रूल' आखिकार अब 1200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है। इस कमाई के साथ पुष्प 2 ने इतिहास रच दिया है। इससे पहले कोई और फिल्म घरेलु बॉक्स ऑफिस पर इतना कलेक्शन नहीं कर पाई है। इस कमाई के साथ पुष्पा 2 ने 1200 करोड़ रुपये का नया क्लब शुरू किया है। 

विज्ञापन


फिल्म की आज की कमाई
आज फिल्म का सिनेमाघरों में आज 32वां दिन था। फिल्म पांचवें हफ्ते के वीकएंड पर भी अच्छी कमाई कर रही है। पुष्पा 2 द रूल का आज सिनेमाघरों में पांचवां रविवार था। आज भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 6.51 करोड़ रुपये की कमाई की है। बीते दिन की कमाई के मुकाबले आज फिल्म ने उछाल के साथ कलेक्शन किया। पांचवें शनिवार को फिल्म ने 5.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की कुल कमाई
वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो अब तक पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर 1205.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। पांचवें हफ्ते में फिल्म ने नया रिकॉर्ड बना लिया। यह फिल्म पहले ही 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी थी। अब पुष्पा 2 ने भविष्य में रिलीज होने वाली अन्य फिल्मों के लिए कड़ी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।   

विज्ञापन

हिंदी संस्करण में बनाया रिकॉर्ड
पुष्पा 2 द रूल को हिंदी पट्टी में दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है और यही वजह है कि हिंदी संस्करण में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म पहले ही हिंदी पट्टी में 800 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इसके साथ ही हिंदी पट्टी में भी फिल्म ने 800 करोड़ रुपये वाला नया क्लब शुरू किया है। वहीं, अब यह फिल्म हिंदी संस्करण में 900 करोड़ रुपये की कमाई करने की ओर बढ़ चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed