बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार हुए हैं, जिनका नाम तो बहुत हुआ, लेकिन उनकी जिंदगी बहुत ट्रैजिक रही। आलम यह रहा कि स्टारडम हासिल करने के बाद भी उनका अंत बेहद दुखद रहा। इन्हीं में से एक हैं वीरा सुंदर सिंह, जिन्हें लोग प्रिया राजवंश के नाम से जानते थे। कभी बिना शादी किए डायरेक्टर चेतन आनंद के साथ पत्नी की तरह रहने वाली प्रिया का मर्डर उनके ही सौतेले बेटों ने नौकरानी के साथ मिलकर कर दिया था। उस वक्त प्रिया ने प्यार के लिए संसार ही छोड़ दिया था।
2 of 6
प्रिया राजवंश
- फोटो : social media
प्रिया राजवंश का जन्म 1937 में शिमला में हुआ था। यहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। प्रिया को बचपन से ही कला में रुचि थी। उन्होंने पढ़ाई के दौरान कई नाटकों में हिस्सा लिया। वन विभाग में कंजर्वेटर रहे उनके पिता को संयुक्त राष्ट्र संघ की तरफ से ब्रिटेन भेजा गया। उनके साथ प्रिया भी लंदन पहुंच गईं, जिसके बाद प्रिया ने फिल्मों का रुख किया। एक वक्त पर फिल्म इंडस्ट्री में छाने वाली प्रिया राजवंश खुद से 15 साल बड़े शादीशुदा चेतन आनंद के साथ लिव-इन में रही थीं।
3 of 6
प्रिया राजवंश
- फोटो : social media
प्रिया को फिल्मों में लाने का श्रेय चेतन आनंद को जाता है। चेतन आनंद इंडस्ट्री के बेहद मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर में से एक थे। प्रिया को बचपन से ही अभिनय का काफी शौक था। वह हमेशा स्कूल से लेकर कॉलेजों में नाटकों में हिस्सा लेती थीं। बेहद खूबसूरत होने की वजह से फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें खींचते थे।
4 of 6
प्रिया और चेतन
- फोटो : social media
ऐसे ही एक दिन उनकी तस्वीर चेतन आनंद के पास पहुंच गई। उस वक्त वह फिल्म हकीकत बनाने जा रहे थे। इसके लिए चेतन आनंद को एक नए चेहरे की तलाश थी। जब उन्होंने प्रिया की तस्वीर देखी तो उन्होंने प्रिया को अपनी फिल्म में लेने का फैसला कर लिया। इस तरह से उनकी जिंदगी में भी प्रिया की एंट्री हो गई।
5 of 6
प्रिया राजवंश
- फोटो : social media
चेतन आनंद की शादी उमा से हुई थी, लेकिन उमा और उनके रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। ऐसे में जब प्रिया उनकी जिंदगी में आईं तो उनसे चेतन की नजदीकी ज्यादा बढ़ गईं। प्रिया ने खुद से 15 साल बड़े चेतन आनंद के साथ लिव-इन में रहना शुरू कर दिया। प्रिया एक पत्नी की तरह चेतन आनंद का पूरा ख्याल रखती थीं। ऐसे में चेतन आनंद ने भी अपनी जायदाद का एक हिस्सा प्रिया के नाम कर दिया था।