पॉप गायिका काइली मिनोग बीमार हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए दुख की बात यह है कि उन्होंने अपनी बीमारी के चलते अपने चार आगामी शो स्थगित करने का एलान किया है।
काइली मिनोग यूके में भीड़ को जमा करने के लिए अपने 'टेंशन' टूर पर प्रदर्शन कर रही थीं। लेकिन आवाज में दिक्कत की वजह से उन्हें अपने चार प्रोग्राम रद्द करने पड़े।
2 of 5
काइली मिनोग
- फोटो : इंस्टाग्राम @kylieminogue
इन जगहों पर होने वाले थे मिनोग के प्रोग्राम
'टेंशन' टूर सात सालों में उनका पहला वैश्विक और उनके करियर का 16वां टूर है। उन्हें सोमवार को बर्लिन में प्रदर्शन करना था, उसके बाद पोलैंड, लिथुआनिया और एस्टोनिया में संगीत कार्यक्रम होने थे। पॉप गायिका ने अपने एक्स हैंडल पर प्रोग्राम के स्थगित होने का एलान किया है।
3 of 5
काइली मिनोग
- फोटो : इंस्टाग्राम @kylieminogue
मिनोग ने पोस्ट के जरिए दी जानकारी
काइली मिनोग ने एक्स पर लिखा 'मेरे प्रेमियों, जैसा कि आप में से कुछ लोग जानते होंगे, एक हफ्ता पहले हमने 'टेंशन' टूर का यूके में प्रचार किया। मैं लगभग कामयाब हो गई थी लेकिन बदकिस्मती से एक वायरल संक्रमण की चपेट में आ गई। मैंने सोमवार को अपना अगला कार्यक्राम शुरू करने के लिए जल्दी ठीक होने की कोशिश की लेकिन मुझे लगता है कि मुझे मंच पर वापस आने में और वक्त लगेगा। मुझे बहुत, बहुत खेद है! मेरे पास बर्लिन, लॉड्ज, काउनास और टालिन में शो को स्थगित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।'
4 of 5
काइली मिनोग
- फोटो : इंस्टाग्राम @kylieminogue
टिकटों को संभाल कर रखें
मिनोग ने आगे कहा 'कृपया अपने टिकट संभाल कर रखें, हम तारीखों को पुनर्निर्धारित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं और जल्द ही आपको इस बारे में अपडेट करेंगे। बातों को समझने के लिए धन्यवाद- आप जानते हैं कि मैं आप सभी से प्यार करती हूं। और मुझे यह शो बहुत पसंद है! मैं अगले हफ्ते आपसे मिलूंगी। मैं आप सभी से मिलने का इंतजार कर रही हूं। लव काइली।'
5 of 5
काइली मिनोग
- फोटो : इंस्टाग्राम @kylieminogue
अमेरिका में भी किए प्रोग्राम
खबरों के मुताबिक मिनोग ने लंदन के ओ2 एरिना में चार शामों सहित पूरे यूके में 14 संगीत कार्यक्रम किए हैं।
यह दौरा उनके 2023 के गाने 'पदम-पदम' के पूरी दूनिया में हिट होने के बाद हुआ है। उन्होंने अमेरिका में भी कार्यक्रम किया। यूरोप के बाद मिनोग दक्षिण अमेरिका और मैक्सिको का दौरा करने की योजना बना रही हैं।