विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म 'बैड न्यूज' के अब तीन गाने रिलीज हो चुके हैं। तीसरा गाना 'मेरे महबूब मेरे सनम' आज रिलीज हुआ है। लोगों ने पहले दो गाने- 'तौबा तौबा' और 'जानम' को खूब पसंद किया, लेकिन तीसरा गाने के रिलीज होते ही आलोचना शुरू हो गई है।
2 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'मेरे महबूब मेरे सनम' शाहरुख खान, जूही चावला और सोनाली बेंद्रे की फिल्म 'डुप्लीकेट' के इसी नाम के गाने का रीमेक है। ऑरिजनल गाना हिट साबित हुआ था और लोग आज भी उस गाने को सुनते हैं, लेकिन इसके रीमेक को लोग पचा नहीं पा रहे हैं और सोशल मीडिया पर इसकी कड़े शब्दों में आलोचना कर रहे हैं।
3 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
तृप्ति डिमरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेरे महबूब मेरे सनम गाने की वीडियो साझा की है। आप इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में झांकेंगे तो पाएंगे कि लोगों को यह गाना पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने साफ-साफ शब्दों में लिखा कि गाने को बहुत अच्छे से खराब किया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि एक और क्लासिक गाना खराब हो गया। तीसरे यूजर ने लिखा कि ये नए गाने क्यों नहीं बना सकते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि पुराने गानों करो खराब मत करो। खुद के नए गाने बनाओ।
4 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी के अलावा पंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क ने भी अहम किरदार निभाया हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद तिवारी ने किया है। फिल्म को सेंसर बोर्ड द्वारा यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है। यह 2 घंटे और 22 मिनट लंबी फिल्म है, जिसे 19 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
5 of 5
फिल्म 'बैड न्यूज'
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09
'बैड न्यूज' की कहानी 'हेटेरोपैटरनल सुपरफेकंडेशन' कंडीशन पर आधारित है। यह प्रजनन की एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें एक ही मां से जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन अलग-अलग पिताओं से। इस कहानी को तरुण डुडेजा और इशिता मोइत्रा ने लिखा है। फिल्म का निर्माण यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने किया है।
Junaid Khan: आमिर खान के बेटे जुनैद खान का बयान, नहीं मानते पिता को परिवार का सबसे बेहतरीन कलाकार