फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shruti revealed she doesn't understand marriage practices and want to be a mother in future

श्रुति हसन: शादी को लेकर क्या बोलीं अभिनेत्री, मां बनने से नहीं है परहेज; रिलेशनशिप पर कही यह बड़ी बात

Wed, 23 Sep 2026 12:50 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 23 Sep 2026 12:50 PM IST
सार

 Shruti Haasan On Marriage: बीते दिनों अभिनेत्री श्रुति हसन एक बातचीत के दौरान शादी को लेकर अपनी राय रखी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह मां बनना चाहती हैं। जानें क्या है श्रुति हासन का शादी को लेकर नजरिया…

विज्ञापन
Shruti revealed she doesn't understand marriage practices and want to be a mother in future
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan

विस्तार

अभिनेत्री श्रुति हासन अपने निजी जीवन को फैंस से दूर ही रखती हैं। उनकी दोस्ती या डेटिंग को लेकर ज्यादा खबरें फैंस को नहीं मिलती। मगर हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी के बारे में कई बातें कही। 

विज्ञापन


शादी पर क्या बोलीं श्रुति हासन? 
बीते दिनों श्रुति हासन सोहा अली खान के पॉडकास्ट के पॉडकास्ट में मेहमान बनकर पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर बात करते हुए कहा, ‘मुझे साथ बहुत पसंद है। लेकिन मैंने अपना पूरा जीवन इस तरह से जिया है कि मैं किसी सांचे में फिट नहीं बैठती। अजीब बात है कि मैं कुछ मामलों में बहुत पारंपरिक हूं और कुछ अन्य मामलों में मेरा दृष्टिकोण काफी रूढ़िवादी है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी ने मुझे इस निष्कर्ष पर पहुंचने के लिए मजबूर नहीं किया। मुझे बस लगता है कि शादी से जुड़े कागजी काम, फिजूलखर्ची, दिखावा, ये सब देखकर मुझे लगता है, हम ये सब किसके लिए कर रहे हैं?'

विज्ञापन

Shruti revealed she doesn't understand marriage practices and want to be a mother in future
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम@shrutzhaasan

मां बनना चाहती हैं एक्ट्रेस 
आगे बातचीत के दौरान श्रुति हासन ने कहा, ‘मुझे इस बात की खुशी है कि मैं और मेरा पार्टनर  हर दिन एक-दूसरे को चुनते हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई की वजह से नहीं। यही मेरा डर है। वरना, और कुछ नहीं। मैं शादी के बहुत करीब आ गई थी, और जब बात शादी तक पहुंची तो मुझे उतना डर नहीं लगा। मैं ज्यादा खर्च करने वालों को शर्मिंदा नहीं कर रही, लेकिन यह बात मुझे हमेशा परेशान करती है। दान में दे दो, मैं गोद लेने के लिए तैयार हूं, मैं सच में सिर्फ मां बनना चाहती हूं, लेकिन मैं इसे अपने जैविक स्वरूप के विस्तार के रूप में भी आजमाना चाहूंगी।’

विज्ञापन

Shruti revealed she doesn't understand marriage practices and want to be a mother in future
श्रुति हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रुति हासन का वर्कफ्रंट 

  • साल 2025 में श्रुति हासन को आखिरी बार फिल्म 'कुली' में देखा गया था। 
  • एक्ट्रेस विजय सेतुपति के साथ 'ट्रेन' में अभिनय करती नजर आएंगी। यह फिल्म 2026 के अंत में रिलीज हो सकती है। 
  • वहीं दुलकर सलमान के साथ 'आकाशमलो ओका तारा' भी उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 
  • एसएस राजामौली की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'वाराणसी' के एक गाने में श्रुति ने अपनी आवाज भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed