नुसरत भरुचा और सोहा अली खान की हॉरर फिल्म ‘छोरी 2’ ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। इसी बीच अमर उजाला ने नुसरत भरुचा से खास बातचीत की। इस मौके पर एक्ट्रेस ने कार्तिक आर्यन के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने फिल्म ‘छोरी 2’ के सेट से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किए। यहां पढ़िए...
2 of 5
कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन से अपने रिश्ते पर क्या बोलीं नुसरत?
नुसरत से जब पूछा गया कि क्या कार्तिक आर्यन उनके लिए अब भी रज्जो हैं या द कार्तिक आर्यन हो गए हैं? तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता मैं इस सवाल का जवाब कैसे दूं? क्योंकि मैं नहीं जानती कि मैं उनके लिए नेहा ही हूं? या उनके लिए द नुसरत भरुचा हो गई हूं? ऐसा कुछ होता नहीं है। हम एक्टर्स हैं, हम सामान्य इंसान हैं, हम साथ में काम करते हैं। वह हमेशा मेरे लिए कार्तिक ही रहेंगे। मैं उनके लिए नुसरत ही रहूंगी। मुझे यह नहीं लगता कि यहां द कार्तिक और द नुसरत भरुचा जैसा कुछ है। हम इंसान ही हैं। हम इंसानों की तरह मिलते हैं, चिल और नॉर्मल रहते हैं।’
3 of 5
छोरी 2
- फोटो : अमर उजाला
‘छोरी 2’ के सेट पर कैसा रहा नुसरत का अनुभव
‘छोरी 2’ की शूटिंग के दौरान के अनुभव के बारे में बात करते हुए नुसरत ने कहा, ‘ मेकर्स ने इस पार्ट में मुझे डराने से ज्यादा टॉर्चर किया है। धूल-मिट्टी, चाबुक मारना, टनल से उल्टा फेंकना, पानी के अंदर डालना यह सब होता रहा। हालांकि, यह बहुत अच्छी जर्नी रही। ‘छोरी’ में तो मुझे लगा था कि इससे ज्यादा क्या ही करेंगे? लेकिन ‘छोरी 2’ ने मुझे चौंका दिया। मुझे हर सीन के बाद लगा अब ये होगा। अच्छा ये होगा। दाद देती हूं मेकर्स की इमेजिनेशन की।’
4 of 5
छोरी 2
- फोटो : अमर उजाला
हमने इस बार सब कुछ डबल किया है
‘छोरी 2’ के सेट पर क्या खास रहा? पूछा जाने पर कहा, ‘ इस बार मुंबई में हुई। इसका सेट वहीं लगाया। उन्होंने कहा, इस बार हमने एक अंडरग्राउंड सेट बनाया हुआ था। बाकी आपको फिल्म देख कर ही पता चलेगा। हम इस बार फिल्म में घबराहट, बेचैनी और पहले पार्ट से डबल भ्रम लेकर आए हैं। पहल भाग में सिर्फ पति-पत्नी थे, लेकिन इस बार फैमिली भी बढ़ गई है। जो इस फिल्म को और डरावना बनाएगी।’
5 of 5
छोरी 2
- फोटो : अमर उजाला
‘छोरी 2’ के बारे में
‘छोरी 2’ का पहला पार्ट साल 2021 में रिलीज हुआ था। ‘पार्ट 2’ 11 अप्रैल से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है। ‘छोरी 2’ में नुसरत भरूचा , सोहा अली खान , गशमीर महाजनी , सौरभ गोयल , कुलदीप सरीन , पल्लवी अजय और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। विशाल फुरिया ने इसका निर्देशन किया है।