साल 2018 में एक खबर चली थी कि' शक्तिमान' पर तीन फिल्में बनने वाली हैं। फिल्म के लिए रणवीर सिंह को फाइनल करने की खबरें में काफी वायरल हुई थी। हालांकि, मुकेश खन्ना ने साफ किया था कि रणवीर सिंह ऐसी कोई भी भूमिका नहीं निभाने वाले हैं। अभिनेता के इस बयान के बाद रणवीर सिंह को मुकेश खन्ना के ऑफिस में देखा गया था, जिसके बाद एक बार फिर कयासों का बाजार गर्म हुआ था कि रणवीर 'शक्तिमान' फिल्म के लिए मुकेश खन्ना ने मिलने आए थे। हालांकि, अब अभिनेता ने इस पर खुद चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि मुकेश खन्ना ने क्या कहा है।
2 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने हाल ही में, खुलासा किया कि रणवीर सिंह हाल ही में उनके कार्यालय में उनसे मिलने आए थे। उनकी मुलाकात के बाद, कई लोगों ने अनुमान लगाया कि रणवीर को दूरदर्शन धारावाहिक के सुपरहीरो 'शक्तिमान' की भूमिका निभाने के लिए चुना जा रहा है , जिसे मूल रूप से मुकेश खन्ना ने निभाया था ।
3 of 5
मुकेश खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
मुकेश खन्ना ने अब एक वीडियो के जरिए इस बात को स्पष्ट किया है कि रणवीर सिंह को आधिकारिक तौर पर शक्तिमान के रूप में नहीं चुना गया है। उन्होंने कहा, "रणवीर सिंह मुझसे मिलने आए। इस वीडियो को शेयर करने के 2-3 घंटे के अंदर ही न्यूज चैनलों ने वीडियो शेयर करना शुरू कर दिया कि रणवीर सिंह मुकेश जी को मनाने आए हैं।"
4 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मुकेश ने आगे कहा कि रणवीर सिंह का व्यक्तित्व बहुत ही डायनामिक है और उनके मुताबिक इस इंडस्ट्री में उनसे ज्यादा एनर्जेटिक एक्टर कोई नहीं है। मैं आपको बता दूं कि मैंने ये सब कहा है, लेकिन मैंने कभी ये नहीं कहा कि वो शक्तिमान का किरदार निभाने वाले हैं। इस बात पर ध्यान दें।"
5 of 5
रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @ ranveersingh
अपने पिछले वीडियो में, मुकेश खन्ना ने अपने प्रशंसकों को शक्तिमान की भूमिका निभाने के लिए उनके सुझाव के लिए धन्यवाद दिया था, जिसमें विद्युत जामवाल , मोहित रैना , रजनीकांत, अल्लू अर्जुन और रामचरण सहित विभिन्न प्रकार के सुझाव शामिल थे।
Anasuya Sengupta: अनसूया सेनगुप्ता ने 'क्वीयर समुदाय' को समर्पित किया अवॉर्ड, लोगों से मिल रहा बेशुमार प्यार