फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar will work with kareena kapoor again receives birthday wishes from jackie shroff to ahmed khan

अक्षय कुमार: क्या करीना के साथ एक और फिल्म करेंगे खिलाड़ी? दिया बड़ा हिंट; बर्थडे पर फैंस से मिले एक्टर

Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Sep 2026 04:32 PM IST
सार

Akshay Kumar Birthday Wishes: बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना 59वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कई सितारों ने एक्टर को सोशल मीडिया के जरिए विश किया। उन्होंने अपने-अपने अंदाज में उनके लिए कैप्शन लिखे।

विज्ञापन
Akshay Kumar will work with kareena kapoor again receives birthday wishes from jackie shroff to ahmed khan
अक्षय कुमार, करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता अक्षय कुमार का आज 59वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस समेत को-स्टार्स और सेलेब्स ने भी अक्षय को बर्थ डे विश किया। करीना कपूर से लेकर जैकी श्रॉफ तक सोशल मीडिया पर एक्टर पर प्यार बरसाते नजर आए। वहीं अक्षय भी उनकी विशेज का रिप्लाई मजाकिया अंदाज में करते दिखे।
विज्ञापन

करीना ने किया विश 

अभिनेत्री करीना कपूर और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में साथ काम किया है। अक्षय के जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें उन्होंने एक्टर से पूछा कि ‘एक और गाना हो जाए?’ इसके जवाब में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में लिखा ‘एक और फिल्म न हो जाए?’

 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैकी श्रॉफ ने तस्वीरें शेयर कीं 

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अक्षय को विश किया। उन्होंने एक्टर को विश करते हुए स्टोरी लगाई। इसमें उन्होंने अक्षय के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इस स्टोरी को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थ डे अक्षय’

विज्ञापन

जैकी भगनानी ने की तारीफ 
अभिनेता अक्षय कुमार के जन्मदिन पर उन्हें विश करते हुए एक्टर जैकी भगनानी ने उनकी काफी तारीफ की। उन्होंने लिखा ‘आप एक ऐसे इंसान हैं जो मेहनत और फिटनेस का उदाहरण पेश करता है। आपके साथ काम करना सचमुच में एक सुनहरा अवसर था। आपका यह साल अच्छा जाए।’

अहमद खान ने किया विश 
अहमद खान ने भी अक्षय कुमार के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा ‘आपके आस-पास होना मजेदार चीज है। आपसे रोज स्वस्थ रहने के तरीके सीख रहा हूं। जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय’

राशी खन्ना और विद्या बालन का डांस 
अभिनेत्री राशी खन्ना और विद्या बालन ने भी एक्टर को जन्मदिन पर विश किया। उन्होंने अक्षय के साथ एक डांस क्लिप शेयर की। इसे एक्टर ने री शेयर किया। इसके साथ लिखा, ‘थेंक्यू सो मच लेडीज, हम कभी परवाह नहीं करते कि हम कहां हैं। अगर सब ‘मौजा ही मौजा हो’

Akshay Kumar will work with kareena kapoor again receives birthday wishes from jackie shroff to ahmed khan
जन्मदिन पर फैंस के बीच आए अक्षय - फोटो : instagram @manavmanglani
फैंस से मिले अक्षय
अपने 59वें जन्मदिन पर अक्षय ने अपने फैंस का दिल भी जीता। वो सुबह से घर के बाहर जमा फैंस से मिलने बाहर आए। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और उनके दिए तोहफे कुबूल किए। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed