फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   cannes 2024 best actress award winner Anasuya Sengupta dedicated the award to queer community

Anasuya Sengupta: अनसूया सेनगुप्ता ने 'क्वीयर समुदाय' को समर्पित किया अवॉर्ड, लोगों से मिल रहा बेशुमार प्यार

Sun, 26 May 2024 08:38 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 26 May 2024 08:38 AM IST
सार

अनसूया को फिल्म 'द शेमलेस' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने 'क्वीयर समुदाय' को अपना अवॉर्ड समर्पित किया हैं।

विज्ञापन
cannes 2024 best actress award winner Anasuya Sengupta dedicated the award to queer community
अनसूया सेनगुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @anasuya.sengupta

विस्तार

77वां कान फिल्म फेस्टिवल भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई सारी खुशियां लेकर आया है। फेस्टिवल में भारतीय फिल्मकारों के काम को केवल सराहना ही नहीं मिली, बल्कि पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है। पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' के ग्रांड प्रिक्स और अनसूया सेनगुप्ता के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब जीतने से कलाकारों की दुनिया में जश्न का माहौल है। पुरस्कार जीतने वाली अनसूया सेनगुप्ता तो इन दिनों सातवें आसमान पर हैं।

विज्ञापन


अनसूया ने जूरी का जताया आभार 
दुनियाभर में अपने अभिनय का डंका बजाने के बाद अनसूया सेनगुप्ता काफी उत्साहित हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में अपनी इस उपलब्धि को लेकर बातचीत की। अनसूया ने कहा कि वो इस बात के लिए जूरी की बहुत आभारी हैं कि उन्होंने मेरी मेहनत को सराहा। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि ऐसा कुछ हो रहा है। मैं लड़खड़ाते हुए मंच की ओर जा रही थी, जहां वे कलाकार मौजूद थे, जिनकी मैं तारीफ करती हूं और जब उन्होंने मेरा स्वागत किया तो यह एक अजीब तरह से स्वाभाविक लगा।
विज्ञापन


Rashmika Mandanna: पर्दे पर नहीं थमने वाला रश्मिका मंदाना का जादू, इन 5 फिल्मों से तोड़ेंगी पिछले सभी रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


'क्वीयर समुदाय' को समर्पित किया अवॉर्ड
अनसूया को देश भर से बधाई संदेश और प्यार मिल रहा है। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं इतने सारे लोगों से मिल रहे प्यार को पाकर दंग हूं। हर किसी को गौरवान्वित करना, मेरे लिए भी गर्व की बात है। बातचीत के दौरान उन्होंने 'क्वीयर समुदाय' को अपना अवॉर्ड समर्पित किया। मालूम हो कि अनसूया पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें यह पुरस्कार मिला है।

इस फिल्म के लिए मिला अवॉर्ड
अनसूया को फिल्म 'द शेमलेस' के लिए अन सर्टन रिगार्ड सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड मिला है। इस फिल्म को बल्गेरियाई फिल्मकार कॉन्स्टेंटिन बोजानोव ने डायरेक्ट किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, हुमा कुरैशी, आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी और अर्जुन कपूर समेत कई कलाकारों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

Cannes 2024: पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन एज लाइट' ने रचा इतिहास, हासिल किया ग्रांड प्रिक्स अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed