कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा अक्षय कुमार ने खुलासा किया है कि अक्षय ने उनकी मां के दिल के इलाज की व्यवस्था करने में उनकी मदद की, हालांकि वे दोनों करीबी दोस्त नहीं थे। छाबड़ा ने कहा कि उन्हें अस्पताल में एक खास डॉक्टर से संपर्क करना था, तभी अक्षय ने मदद के लिए कदम बढ़ाया। आइए जानते हैं कि मुकेश ने और क्या बताया है।
2 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
रणवीर इलाहाबादिया को दिए गए एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने बताया कि उनकी मां कमल छाबड़ा को दो साल पहले दिल की बीमारी हो गई थी। तब फिल्म निर्माता आनंद एल राय ने उन्हें बताया था कि जिस डॉक्टर की उन्हें जरूरत है, वह अक्षय कुमार के करीबी हैं। इसलिए, मैंने अक्षय कुमार को एक मैसेज भेजा और उन्होंने तुरंत फोन किया।
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
मुकेश छाबड़ा ने आगे बताया, अक्षय ने उस अस्पताल में सब कुछ व्यवस्थित किया, उन्होंने मुझे लगभग हर दिन, 15 दिनों तक लगातार फोन किया। वह पूछते, 'तुम्हारी मां कैसी हैं? आप कैसे हैं?' उन्होंने लगातार डॉक्टर से बात भी की। वह इसके बारे में बात नहीं करते। मैंने भी कभी इस बारे में बात नहीं की।
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
इतनी व्यस्तता के बावजूद वह हर सुबह पूछते, 'मम्मी दा की हाल हैं?' मैं उन्हें बिल्कुल नहीं भूल सकता। यहां तक कि वह मेरी मां से भी मिले। ऐसा भी नहीं है कि हम नियमित रूप से संपर्क में रहते हैं, क्योंकि जब आप किसी को व्यक्तिगत स्तर पर जानते हैं तो आप उसकी मदद के लिए यह कदम उठाते हैं लेकिन फिर भी उन्होंने ऐसा किया।'
5 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
निर्देशक ने आगे बताया कि हमने उसके बाद बात करना शुरू कर दिया, लेकिन मैं उस पल को नहीं भूल सकता। मुकेश छाबड़ा की मां का 2023 में निधन हो गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने रणबीर सहित कुछ सबसे बड़ी आगामी फिल्मों की कास्टिंग को लेकर बिजी हैं।