फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mukesh ambani spotted sir hn reliance foundation hospital to meet deepika padukon ranveer singh baby girl

Deepika Padukon Baby Girl: दीपिका-रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी, अस्पताल के बाहर आए नजर

Tue, 10 Sep 2024 07:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 10 Sep 2024 07:56 AM IST
सार

दीपिका पादुकोण ने रविवार 8 सितंबर को बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। दीपिका और रणवीर की नन्ही परी से मुलाकात करने मुकेश अंबानी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
mukesh ambani spotted sir hn reliance foundation hospital to meet deepika padukon ranveer singh baby girl
दीपिका रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने पहुंचे मुकेश अंबानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बिटिया के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने रविवार 8 सितंबर 2024 को बेटी को जन्म दिया। दीपिका की डिलीवरी एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई है। दीपिका और रणवीर की बेबी गर्ल से मिलने के लिए उनके करीबी और शुभचिंतक पहुंच रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भी दीपिका की बिटिया से मुलाकात करने पहुंचे। उन्हें अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया।

विज्ञापन

Box Office Report: 'पठान' को पटकने को तैयार 'स्त्री 2', मंडे टेस्ट में ऐसा रहा विजय की 'गोट' का प्रदर्शन
विज्ञापन


अस्पताल के बाहर नजर आए मुकेश अंबानी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के करीब छह साल बाद अपनी पहली संतान का स्वागत किया है। बिटिया के जन्म की जानकारी जैसे ही कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की, बधाईयों का तांता लग गया। आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ, अर्जुन कपूर, परिणीति तमाम सितारों ने भर-भरकर शुभकामनाएं दीं और नन्ही परी को प्यार व आशीर्वाद दिया। अब मुकेश अंबानी भी दीपिका की लाडली से मिलने पहुंचे हैं। उन्हें एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के बाहर अपनी कार से देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Earth: रोमांस ड्रामा अर्थ 1947 की आज सिल्वर जुबली, जानिए आमिर खान-नंदिता दास की फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें

शनिवार को अस्पताल में भर्ती हुई थीं दीपिका
मालूम हो कि दीपिका की डिलीवरी गणेश चतुर्थी के पर्व से एक दिन बाद हुई है। इससे पहले मुकेश अंबानी ने अपने यहां गणेश चतुर्थी का भव्य आयोजन किया था। अंबानी के घर विराजे गणपति बप्पा के दर्शन के लिए तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे थे। इस दौरान दीपिका के पिता और ससुर भी अंबानियों के गणपति उत्सव में शरीक हुए थे। उसी शाम यानि शनिवार को दीपिका डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं और अगले दिन रविवार को खुशखबरी आ गई।
Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की फिल्मों ने किया उन्हें मालामाल, नेट वर्थ के मामले में कई दिग्गजों को किया पीछे

फैंस को बेबी गर्ल की पहली झलक का इंतजार
पहले ऐसी खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण की डिलीवरी 28 सितंबर को होगी। हालांकि, फैंस को गुड न्यूज पहले ही मिल गई। डिलीवरी से महज दो दिन पहले दीपिका अपने पति व एक्टर रणवीर सिंह के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंची थीं। दीपिका और रणवीर के घर नन्ही परी के आने से फैंस बेहद खुश हैं और अब उन्हें बेबी गर्ल की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।
Ramsay Brothers: रामसे ब्रदर्स की बदौलत हुई भारतीय हॉरर सिनेमा के युग की शुरुआत, भूतिया फिल्में बना रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed