फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mollywood MeToo Movement: Suparna Anand Talks About Casting Couch in has been there since time immemorial

Suparna Anand: सुपर्णा ने मॉलीवुड में कास्टिंग काउच के बारे में की बात, कहा-इंडस्ट्री में हमेशा से ही मौजूद है

Sat, 31 Aug 2024 10:56 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 31 Aug 2024 10:56 AM IST
सार

सुपर्णा आनंद को 'न्यान गंधर्वन' और 'वैशाली' में अपनी भूमिका के लिए जाना जाता है। सिर्फ चार साल काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी। उन्होंने कहा कि मॉलीवुड में कास्टिंग काउच लंबे समय से चल रहा है।
 

विज्ञापन
Mollywood MeToo Movement: Suparna Anand Talks About Casting Couch in has been there since time immemorial
सुपर्णा आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम @suparnaanand1

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों संकट के पहाड़ टूट पड़े हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपों ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। इसी बीच मलयालम अभिनेत्री सुपर्णा आनंद ने कहा कि मॉलीवुड में कास्टिंग काउच लंबे समय से चल रहा है। सिर्फ चार साल काम करने के बाद इंडस्ट्री छोड़ने वाली अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने मॉलीवुड छोड़ने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि इस दौरान उन्हें कई तरह के दबावों का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन

सुपर्णा आनंद ने कही ये बात

सुपर्णा आनंद ने कहा, 'यह सवाल करना अप्रासंगिक है कि लोग 34 साल की अवधि के बाद जवाब क्यों देते हैं। मैंने मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में केवल चार साल काम किया। फिल्म इंडस्ट्री के अंदर दबाव के कारण मुझे इसे छोड़ना पड़ा। कास्टिंग काउच हमेशा से ही मौजूद रहा है।' अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मैंने इंडस्ट्री इसलिए छोड़ी, क्योंकि मैं इस तरह की किसी भी चीज के लिए तैयार नहीं थी। हर कोई इसके लिए तैयार नहीं है। ऐसे लोग हैं जो इसके लिए तैयार हैं।' 

विज्ञापन


Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट की हो रही है काफी चर्चा, अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल्स पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहनलाल और ममूटी की चुप्पी पर उठाए सवाल

अभिनेत्री ने कहा, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहूंगी। मुझे नहीं लगता कि 35 साल बाद यह कहना कोई बढ़िया विचार है। यह बहुत ज्यादा साल है, यह इसके लायक नहीं है।' उन्होंने पिछले कुछ दिनों में सामने आए मामलों पर मोहनलाल और ममूटी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने यौन उत्पीड़न के उन मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं की, जो सामने आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि मोहनलाल ने एएमएमए (एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स) के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा दे दिया। 



मुकेश की भी की आलोचना

इसके बाद कई और भी मामले सामने आने लगे। सुपर्णा ने अभिनेता-राजनेता मुकेश की भी आलोचना की। उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद विधायक के रूप में पद न छोड़ने के लिए उनकी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'मुकेश को इस्तीफा दे देना चाहिए या फिर उन्हें यह साबित करना चाहिए। अगर आप समाज की देखभाल करने के लिए समाज में आ रहे हैं, तो आपको एक साफ-सुथरा व्यक्ति होना चाहिए। मैं एक विधायक को कैसे इस्तीफा दे सकती हूं जो पहले से ही किसी मामले में दोषी है।' 

Amitabh Bachchan: 'कल्कि 2898 एडी' में बिग बी के बॉडी डबल थे सरकटा, अमिताभ ने लंबाई देखकर किया था ये मजाक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed